Published On : Tue, Sep 4th, 2018

मॉडिफाइड बाइक्स पर होगी कार्रवाई

Advertisement

नागपुर: शहर में बड़ी संख्या में युवाओं के पास स्पोर्ट्स बाइक हैं. कुछ लोगों ने अपनी बाइक को मॉडिफाइड कर उसे स्पोर्ट्स बाइक का लुक दिया है. ऐसे युवाओं को अक्सर शहर में स्टंट करते देखा जाता है. नागरिकों को परेशानी होती है. कोई अनुचित घटना न हो इसीलिए अब यातायात पुलिस विभाग ने मॉडिफाइड बाइक्स पर एक्शन लेने का निर्णय लिया है.

इतना ही नहीं ज्यादा सीसी वाली हाईस्पीड बाइक्स पर भी पुलिस नियंत्रण रखने के लिए नया फरमान जारी कर दिया है. रॉयल एनफील्ड (बुलेट) और स्पोर्ट्स रेसिंग बाइक चलाने वालों को अब अपना नाम-पता और मोबाइल नंबर स्थानीय थाने में दर्ज करवाना होगा. इस संबंध में डीसीपी ट्राफिक राजतिलक रौशन से बात करने पर बताया कि स्पोर्ट्स बाइक और बुलेट पर सवार युवा शहर में उत्पात मचाते हैं.

Gold Rate
July 30 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,18,100/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

बाइक पर मॉडिफिकेशन करके उसका साउंड बढ़ाया जा रहा है. इससे नागरिकों को दिक्कत होती है. बुलेट सवार युवक सार्वजनिक स्थानों पर साइलेंसर से पटाखे की आवाज निकालते हैं. इससे शहर का माहौल खराब हो रहा है. इसीलिए हमने ऐसे लोगों पर एक्शन लेने का निर्णय लिया है.

इतना ही नहीं पुलिस बाइक पर मॉडिफिकेशन करने वाले मैकेनिक पर भी कार्रवाई करने वाली है. बाइक्स पर किसी भी तरीके का अनधिकृत बदलाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. गाड़ी में जो पुर्जे लगे हैं उन्हें छोड़कर यदि कोई दूसरा पुर्जा (साइलेंसर) लगा दिखाई दिया तो पुलिस कार्रवाई करेगी.

Advertisement

सभी स्पोर्ट्स बाइक और एनफील्ड धारकों को अपना नाम पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाना होगा. इससे अच्छे लोगों को दिक्कत जरूर होगी, लेकिन बेलगाम युवाओं पर लगाम कसना जरूरी है. जिन्होंने अपनी बाइक में बदलाव किए है, वे तुरंत ओरीजनल पुर्जे वापस लगाकर कार्रवाई से बचें.

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

निर्मल उज्ज्वल के प्रमोटर के घर पहुंचे जमाकर्ता | "हमारा पैसा वापस करो" | Nagpur News | Viral Video

निर्मल उज्ज्वल के प्रमोटर के घर पहुंचे जमाकर्ता | "हमारा पैसा वापस...

NagpurCrime : नागपुर में काली बाइक गैंग का आतंक; एक दिन में 3 जगह वारदात #Nagpur #NagpurNews #Crime

NagpurCrime : नागपुर में काली बाइक गैंग का आतंक; एक दिन में...

Amravati: दर्यापुर के ज्वेलर्स में हथियारबंद डकैती #Amravati #jewellery  #Robbery #Crime #Robbery

Amravati: दर्यापुर के ज्वेलर्स में हथियारबंद डकैती #Amravati #jewellery #Robbery #Crime #Robbery

Nagpur: Cotton Market की सद्गुरु सेल्स में भीषण आग #Nagpur #NagpurNews #FireAccident #FireBrigade

Nagpur: Cotton Market की सद्गुरु सेल्स में भीषण आग #Nagpur #NagpurNews #FireAccident...

Nagpur: हिस्ट्रीशीटर पुलिस कस्टडी से फरार #Nagpur #NagpurNews  #HistorySheeter #PoliceCustody #Crime

Nagpur: हिस्ट्रीशीटर पुलिस कस्टडी से फरार #Nagpur #NagpurNews #HistorySheeter #PoliceCustody #Crime

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges