Published On : Mon, Oct 16th, 2017

Video: मोदी विरोधियों के साथ नवंबर में नाना पटोले प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

Advertisement

नागपुर/भंडारा: पार्टी के भीतर बग़ावती रुख अख़्तियार करने वाले सांसद नाना पटोले ने रविवार को पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा से नागपुर में लंबी मुलकात की। अपनी इस मुलाकात में उन्होंने सिन्हा से कई मसलो पर विस्तार से बात होने की जानकारी दी। पटोले के मुताबिक नागपुर एयरपोर्ट पर करीब डेढ़ घंटे हुई इस मुलाकात में दोनों के बीच किसानों के साथ ही अन्य मसलों पर विस्तार से चर्चा हुई है। इस मुलाकात के बाद नवंबर महीने में नाना पटोले शत्रुध्न सिन्हा,अरुण शौरी जैसे सरकार के फैसलों के विरोध बोलने वाले नेताओं के साथ प्रधानमंत्री से मिलने वाले है। इस मुलाकात का मकसद केंद्र सरकार द्वारा लिए गए गलत फैसलों की वजह से जनता पर हुए असर से प्रधानमंत्री को अवगत करना होगा।

नाना के मुताबिक केंद्र के मंत्री सतत उनके संपर्क में है जिनसे वह लगता विभिन्न विषयों पर चर्चा करते रहते है। पूर्व वित्त मंत्री से मुलाकात पर नाना ने कहाँ की उनसे कई विषयों पर विमर्श हुआ है। नोटबंदी, जीएसटी और किसानो के लिए अब केंद्र द्वारा कोई ठोस कदम न उठाने की वजह से जनता को होने वाले असर से उन्हें अवगत कराया गया है।

बीते कुछ समय से भंडारा-गोंदिया संसदीय क्षेत्र के सांसद नाना पटोले की बातें अपनी ही सरकार के लिए मुसीबत पैदा कर रही है। ओबीसी मंत्रालय,किसान आत्महत्या,जीएसटी,नोटबंदी जैसे मुद्दों पर नाना पाटोले ने सार्वजनिक मंचों से सरकार की जबरजस्त आलोचना की।

निमंत्रण के लिए अशोक चौहान का धन्यवाद
पार्टी के खिलाफ बगावती रुख अपनाने वाले नाना पटोले को विरोधी दल अपने पाले में लेने का प्रयास करते दिखाई दे रहे है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक चौहान ने उनका स्वागत किया है इस पर नाना ने उनका धन्यवाद व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.