Published On : Mon, Aug 21st, 2017

भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ आज मोदी-शाह की बैठक

Advertisement

मिशन 2019 की तैयारियों में जुटी भाजपा सोमवार को पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अगले लोकसभा चुनाव का तानाबाना बुनेगी। इस दौरान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह न सिर्फ पार्टी शासित राज्यों के कामकाज की समीक्षा करेंगे, बल्कि राज्यों की बेहतर योजनाओं के अलावा केंद्रीय योजनाओं की प्रगति की भी रिपोर्ट लेंगे। गौरतलब है कि पार्टी अध्यक्ष शाह ने बीते मंगलवार को 31 केंद्रीय मंत्रियों और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ मिशन 2019 पर माथापच्ची कर अगले लोकसभा चुनाव में 360 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया था।

अब पीएम मोदी और शाह पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ इसी रणनीति पर चर्चा करेंगे। इस दौरान चुनावी राज्य हिमाचल प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक पर खासतौर पर चर्चा होगी।

बैठक पार्टी मुख्यालय में शाम छह बजे होगी। सबसे पहले सभी राज्य अपने कामकाज की रिपोर्ट पेश करेंगे। इसमें महत्वपूर्ण केंद्रीय योजनाओं खास तौर पर उज्जवला योजना की स्थिति की जानकारी अनिवार्य तौर पर देनी होगी।

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

चूंकि इसी साल गुजरात, हिमाचल प्रदेश, सहित कुछ अन्य राज्यों में जबकि छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में इन राज्यों की चुनावी रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा होगी। बैठक के अंत में प्रधानमंत्री मोदी अपना संबोधन देंगे।

योजनाओं के आक्रामक प्रचार पर होगा जोर
आक्रामक राजनीति की पक्षधर भाजपा का जोर विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी आक्रामक रणनीति पर होगी। बृहस्पतिवार को भी शाह ने पार्टी नेताओं को मोदी सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों पर हमलावर रहने का निर्देश दिया था। इस बैठक में भी शाह और मोदी केंद्रीय और राज्य की बेहतर योजनाओं का युद्घस्तर पर प्रचार -प्रसार करने का निर्देश देंगे।

Advertisement
Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges