Published On : Fri, Jan 12th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

मोदी समूह की अगले पांच साल में 6,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना

Advertisement

नयी दिल्ली, पांच जनवरी (भाषा) मोदी समूह अगले पांच साल में दो रियल एस्टेट परियोजनाओं में 6,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रहा है।

समूह (पूर्व में बीके मोदी समूह) के संस्थापक भूपेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि मोदी समूह 4,000 करोड़ रुपये के निवेश से दिल्ली के साकेत में एक ‘हैल्थ सिटी’ विकसित करेगा।

इसके अलावा, समूह ने उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के मोदीपुर में शहर विकास परियोजनाओं में 2,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की भी प्रतिबद्धता जताई है।

मोदी ने एक कार्यक्रम में कहा, “साकेत परियोजना में एक शहर, अस्पताल और अन्य परियोजनाएं होंगी।….और मोदीपुर में हमारे पास नगर विकास होगा, जहां हम एक संपूर्ण शहर का निर्माण करेंगे। तब हमारे पास निवेश करने के लिए कुछ और जगह होगी।”

Advertisement

मोदी ने कहा कि समूह देश के बाहर भी 2,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रहा है। हालांकि, उन्होंने इसके बारे में और कुछ नहीं बताया।

भूपेंद्र मोदी ने कहा, “यह कुल 8,000 करोड़ रुपये यानी करीब एक अरब डॉलर होगा।”

मोदी ने कहा कि साकेत परियोजना में 20 लाख वर्गफुट क्षेत्रफल में तीन प्रमुख इमारतें होंगी। इनमें आवासीय इमारतों के अलावा अस्पताल होगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.