केंद्र की मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार का यह बड़ा कदम है. इसके तहत अब तीन पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता मिल सकेगी. इसके लिए उन्हें केंद्र सरकार द्वारा तैयार किए गए ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करना होगा. दरअसल, 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने सीएए को अपने घोषणा पत्र में शामिल किया था. इसे पार्टी ने बड़ा मुद्दा बनाया था. गृह मंत्री अमित शाह हाल ही के अपने चुनावी भाषणों में कई बार नागरिकता संशोधन कानून या CAA को लागू करने की बात कर चुके थे. उन्होंने ऐलान किया था कि लोकसभा चुनाव से पहले इसे लागू कर दिया जाएगा. अब केंद्र सरकार ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी करते हुए इसे लागू कर दिया है.
रामरक्षा पाठ को लेकर BJP vs Uddhav ठाकरे आमने-सामने #UddhavThackeray #BJP #RamRaksha...
Nagpur Murder Case: सुपारी किलिंग में बड़ा खुलासा #NagpurNews #MurderCase #SupariKilling #CrimeNews
संगम चॉल में हंगामा, पुलिस से हाथापाई #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #KnifeAttack #newsupdate
समृद्धि महामार्ग पर दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SamruddhiMahamarg #RoadAccident #AccidentNews #news
एक ही बैंक में खोले 14 बैंक अकाउंट #vidarbhanews #nagpur #crimenews #maharashtranews...
महिला के विरोध पर ड्राइवर का गुस्सा! #NagpurNews #Crime #PoliceAction #ViralNews #MaharashtraNews




