Published On : Fri, Jul 20th, 2018

जब राहुल बोले- पीएम मुझसे आंख नहीं मिला पा रहे, वे नर्वस हो रहे

Advertisement

अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में चल रही बहस में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर अब तक का सबसे तीखा हमला किया. राहुल ने राफेल सौदे पर सवाल उठाते हुए कहा कि रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने पीएम मोदी के दबाव में देश से झूठ बोला. जो राफेल पहले 540 करोड़ था, वही राफेल पीएम मोदी के फ्रांस जाने के बाद अचानक 1600 करोड़ का हो गया.

इसके बाद राहुल ने पीएम मोदी के कारोबारियों से रिश्तों पर हमला किया. राहुल ने कहा कि पीएम मोदी ने 10-20 कारोबारियों को फायदा पहुंचाया. राहुल ने कहा कि पीएम ने एक कारोबारी को 45 हजार करोड़ का फायदा पहुंचाया है. राहुल ने कहा कि जब मैं ये आरोप लगा रहा हूं उस समय पीएम मोदी मुझसे आंख नहीं मिला पा रहे हैं. मैं उनकी ओर देख रहा हूं. वे बाहर से तो मुस्कुरा रहे हैं, लेकिन भीतर ही भीतर वे नर्वस हो रहे हैं.

इस पर सदन में हंगामा मचने लगा. सत्ता पक्ष के सांसदों ने कहा कि राहुल बिना सबूत के बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं.

राहुल ने कहा कि पीएम के मुंह से शब्द नहीं निकल रहा है. आज हिन्दुस्तान महिलाओं की रक्षा नहीं कर पा रहा है. महिलाओं की रक्षा मोदी सरकार नहीं कर पा रही है. गैंगरेप हो रहे हैं. दलितों-अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहा, लेकिन पीएम के मुंह से एक शब्द नहीं फूट रहा. आज किसी न किसी हिन्दुस्तानी को पीटा जा रहा, उसकी हत्या हो रही है. ऐसे में पीएम को फर्ज बनता है कि वे देश को बताएं.

Advertisement

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला किया. उन्होंने जुमलों का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन सरकार ने सिर्फ चार लाख युवाओं को नौकरी दी. राहुल गांधी ने कहा कि ये सरकार सिर्फ झूठे वादे करती है और पूरा देश जुमला स्ट्राइक का शिकार है.

चीन ने की घुसपैठ, पीएम झूल रहे थे झूला

राहुल ने कहा कि पीएम मोदी जब चीन के राष्ट्रपति के साथ झूला झूल रहे थे, उसी समय चीन के सैनिक भारतीय सीमा में घुस आए. लेकिन हमारे सैनिकों ने शक्ति दिखाई और उन्हें खदेड़ दिया. कुछ महीने बाद ही पीएम चीन गए और बिना एजेंडे के बात की. वहां उन्होंने घुसपैठ की बात ही नहीं उठाई. पीएम ने देश के सैनिकों को धोखा दिया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.