
दरअसल, सरकार और संगठन में बेहद शीर्ष स्तर पर जिस तरह का विमर्श हो रहा है और ग्रासरूट स्तर तक संगठन को चाक-चौबंद बनाने का शाह का जिस तरह अभियान चल रहा है, उससे यही संकेत मिल रहे हैं कि तैयारी वक्त से पहले लोकसभा चुनाव कराने की है। वैसे तो आम चुनाव जून 2019 में होने चाहिए, लेकिन बीजेपी तब तक इंतजार नहीं करना चाहती है।
जून 2019 तक क्या स्थितियां बनती हैं? कैसी चुनौती खड़ी होती है? इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन 2018 तक बीजेपी को कहीं से कोई चुनौती मिलती नहीं दिख रही रही है। लिहाजा पार्टी में शीर्ष स्तर पर कहा जा रहा है कि अगर 10-12 महीने की सत्ता का मोह छोड़ने के बदले पांच साल का ‘राज’ मिल जाता है तो वह कहीं ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
बीजेपी मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा के साथ ही लोकसभा चुनाव भी चाहती है। इन तीनों राज्यों में विधानसभा के चुनाव नवंबर-दिसंबर 2018 में होने हैं। अगर लोकसभा चुनाव इससे पहले कराने की बात हुई तो फिर ये तीनों राज्य भी वक्त से पहले चुनाव का प्रस्ताव कर सकते हैं, ताकि लोकसभा-विधानसभा दोनों चुनाव का रास्ता साफ हो जाए।
BJP खोज रही फायदा
लोकसभा के साथ जब विधानसभाओं के चुनाव होते हैं तो वोटर्स के बीच स्थानीय मुद्दे गौण हो जाते हैं। चुनाव राष्ट्रीय मुद्दों पर केंद्रित हो जाता है। ऐसे में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी को सत्ता के खिलाफ नाराजगी का खतरा टल सकता है। लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनाव ही मोदी के नाम पर लड़ लिए जाएंगे।
अब चुनावी योजनाएं होंगी लॉन्च
आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर मोदी सरकार जल्द ही आम लोग, खास तौर से गरीबों के लिए लुभावनी योजनाएं लॉन्च करने वाली है। वित्त मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, सरकार जल्द ही ‘सुभाग्य’ योजना को मंजूरी दे सकती है। इसके तहत चुनाव से पहले हर ग्रामीण घर में सब्सिडी के तहत बिजली देने का लक्ष्य है। यह योजना ‘उज्जवला’ की तरह है जिसमें सब्सिडी देकर गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार सभी मंत्रालयों को कहा गया है कि वे लोकप्रिय योजनाओं का ड्राफ्ट भेजें, जो सीधे तौर से आम आदमी से जुड़ी हुई हों।
… आभार नवभारत टाइम्स
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate
नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...




