Published On : Thu, Nov 22nd, 2018

कोराडी के मॉडर्न स्कूल ने हासिल की जीत, औरंगाबाद में चल रही है बैडमिंटन स्पर्धा

Advertisement

नागपुर: औरंगाबाद में आयोजित राज्यस्तरीय स्कूल बैडमिंटन स्पर्धा में 14 साल के नीचे की लड़कियों के ग्रुप में नागपुर विभाग का प्रतिनिधित्व करनेवाली कोराडी के मॉडर्न स्कूल ने ट्रॉफी हासिल की है. अंतिम मैच में मॉडर्न स्कूल ने कोल्हापुर विभाग के सातारा के पोदार इंटरनेशनल स्कूल को 2-0 से हराया.

निकिता जोसफ ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए गार्गी चव्हाण को 21-3, 21-7 से मात देकर टीम की जीत में अहम् योगदान दिया. दूसरे मुकाबले में निकिता और समिया बोधनकर की जोड़ी ने प्राची अचोतानी और ईशा चव्हाण की जोड़ी को 21-18, 25-23 के स्कोर से हराकर विजेता पद हासिल किया. सेमिफइनल में मॉडर्न स्कूल ने औरंगाबाद विभाग के एसबीओए स्कूल को 2-0 से हराया.

निकिता जोसफ ने रितिका बावने को 21-3,21-17 और निकिता और समिया की जोड़ी ने सोनाली मिरहेलकर और समीक्षा नलावडे की जोड़ी को 21-10, 23-21 से हराकर अंतिम मैच के लिए क्वालीफाई किया. विजेता संघ में निकिता जोसफ, समिया बोधनकर, श्रुती पात्रीकर, महक अरोरा व अन्वी राऊत का समावेश था. विजेता संघ ने यह गेम ममता गुंजाल और सुनील शर्मा के मार्गदर्शन में खेला.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.