Published On : Thu, Dec 7th, 2017

लखनऊ एयरपोर्ट पर हुआ प्लेन हाईजैक

Advertisement

Indigo
लखनऊ: लखनऊ के चौधरीचरण सिंह एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर प्लेन हाईजैक की सूचना से हड़कंप मच गया। इससे पहले कि लोगों में भगदड़ मचती स्थानीय पुलिस और एटीएस ने मोर्चा संभाल लिया।

तत्काल सुरक्षा एजेंसियों को सूचना भेजी गई। पूरी टीम को एक्शन में देखकर लोग भयभीत दिखे लेकिन जब कुछ ही देर में पब्लिक को जब पता चला कि एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक की मॉकड्रिल चल रही है तब लोगों की जान में जान आई।

मॉकड्रिल के जरिए पुलिस और एटीएस की टीम ने लोगों में सुरक्षा की भावना का एहसास कराया।​

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.