Published On : Tue, Mar 3rd, 2020

नागपुर एयरपोर्ट पर मॉक ड्रिल : जयपुर से चेन्नई जा रहा विमान हाईजैक, आपात स्थिति में उतारा

Advertisement

नागपुर: जयपुर से चेन्नई जा रहे ब्लैक पैंथर के विमान को मंगलवार को पांच आतंकियो ने हाईजैक कर लिया। विमान को आपात स्थिति में नागपुर एयरपोर्ट उतारा गया। सीआईएसएफ व सिटी पुलिस के हथियारबंद जवानों ने पांचों आतंकियों को ढेर करने के अलावा सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया।

हर साल होनेवाली यह एंटी-हाइजैक मॉक एक्सरसाइज (एएचएमई) -माक ड्रील, मंगलवार सुबह 11.30 बजे डा. बाबासाहब आंबेडकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट नागपुर में हुई। हाईजैकिंग जैसे गैरकानूनी कार्रवाई से सुरक्षा एजेंसियां किसतरह लड़कर यात्रियों को सुरक्षित बचाकर आंतिकयों को ढेर कर ती है, इसका नमूना मॉक ड्रील के माध्यम से पेश किया गया।

विमान नागपुर एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद आतंकियों ने यूएस 250 मिलियन डॉलर; तिहाड़ जेल से 04 आतंकवादी रिहा करने; सहयोगियों के साथ फिर से उड़ान भरने की मांग रखी। इसीतरह अन्य मांगों के लिए सीधे प्रधान मंत्री या गृह मंत्री से बात करने की शर्त रखी। शहर पुलिस के क्यूआरटी स्क्वाड को भी हवाईअड्डे पर बुलाया गया।

अपहरणकर्ताओं को विमान से बाहर आकर रने वे पर चर्चा करने को कहा। यह एहसास दिलाया गया कि उनकी मांगों पर समिति गंभीरता से विचार कर रही है। समिति के अध्यक्ष की रणनीति कामयाब हुई। अपहरणकर्ता विमान से बाहर निकले। इधर पहले से तैयार जवानों ने एक-एक कर पांचों आतंकियों को ढेर कर दिया

Advertisement

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.