Published On : Tue, Jan 31st, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: मकोका आरोपित लेडी डॉन को पुलिस ने किया गिरफ्तार , आर्म एक्ट में 2 साल से थी फरार

लोकल क्राइम ब्रांच पुलिस टीम नागपुर के हुड़केश्वर से कर गोंदिया ले आई
Advertisement

गोंदिया। गत 2 वर्षों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रही मकोका आरोपित लेडी डॉन को 30 जनवरी को गोंदिया पुलिस ने नागपुर के हुड़केश्वर इलाके के एक मकान पर दबिश देकर गिरफ्तार किया है।
उक्त महिला की गिरफ्तारी की सूचना उसके बेटे को दे दी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उसे गोंदिया लाया गया है।

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपित महिला पर आर्म एक्ट सहित अन्य धाराओं में FIR दर्ज कराई गई थी और उसके बाद से वह फरार चल रही थी।

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मिली जानकारी के अनुसार घटना में इस्तेमाल हुए हथियार के होने की बात सामने आने पर इस संबंध में रामनगर थाने में दर्ज अप.क्र.320/2020 कलम 364 (अ), 326, 397, भादंवि, सहकलंम 4, 25 भारतीय हथियार कायदा, सह कलम 3(1)(2), 3(2) (3),(4) में आरोपित महिला (रहवासी पुनाटोली गोंदिया , ह.मु. हुडकेश्‍वर, नागपुर) यह रामनगर थाने में मुकदमा दर्ज होने से वर्ष 2020 से फरार चल रही थी।

वरिष्ठ अधिकारियों से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में समय पर निर्देश मिलने पर पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक बनकर ने स्थानिक अपराध शाखा को आदेश जारी किए। इसी के अनुसार जिले में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा था तथा एलसीबी की टीम द्वारा उपरोक्त मकोका अपराध में आरोपित भगोड़ी महिला की तलाश की जा रही थी।

Advertisement

उक्त महिला की गिरफ्तारी के लिए बार-बार नागपुर में जांच करने पर भी महिला तक पुलिस पहुंच नहीं पा रही थी।

आखिरकार गोपनीय सूत्रों से महिला के नागपुर में निवास एंव पत्ते की विस्तृत जानकारी हाथ लगने पर 30 जनवरी सोमवार के दोपहर स्थानिक अपराध शाखा ने हुडकेश्‍वर नागपुर पहुंचकर महिला को उसके परिवार के सामने गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि रामनगर थाने में महिला पर विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं उसके बाद से इसे इलाके में लेडी डॉन कहा जाने लगा था।

बहरहाल उक्त महिला को रामनगर पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
यह कार्रवाई एलसीबी के पुलिस निरीक्षक दिनेश लबड़े के मार्गदर्शन में सपोनि विजय शिंदे, महिला पोउपनि वनिता सायकर, पोलीस हवलदार रियाज शेख, पोसि संतोष केदार, चापोसि लक्ष्मण बंजार , मपोह स्मिता पडोले द्वारा की गई।

रवि आर्य

Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges