Published On : Sat, Mar 30th, 2019

गोंदिया: हाथ की सफाई दिखा उड़ा लेता था मोबाइल

Advertisement

शातिर चोर गिरफ्तार ः 5 मोबाइल जब्त

गोंदिया: ट्रेन के भीड़-भाड़ वाले जनरल डिब्बों में तथा प्लेटफार्म पर सोए यात्रियों की नींद का फायदा उठाकर अपने हाथ की ऊंगलियों की सफाई से बड़ी ही चालाकी और चतुराई के साथ मुसाफिरों के पर्स व उनके मोबाइल पर हाथ साफ करने वाले शातिर चोर को रेल्वे स्पेशल टास्क टीम व शासकीय रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 5 मोबाइल भी बरामद किए है।

द.पू.म. रेल्वे मंडल सुरक्षा आयुक्त आशुतोष पाण्डेय द्वारा गठित टास्क टीम के उपनिरीक्षक विनेक मेश्राम, प्र्रधान आरक्षक राजेंद्र रायकवार, जी.आर. मडावी, पी. दलाई, एच.के. मिश्रा, आरक्षक पी.एल. पटेल व रेसुब प्रभारी किरण सालवे के मार्गदर्शन में प्रधान आरक्षक ईश्‍वर, आरक्षक पी. मिश्रा, रेल्वे स्टेशन पर औचक निगरानी में तैनात थे। इसी दौरान प्लेटफार्म नं. 4 पर पहुंची शालिमार एक्सप्रेस (क्र. 18029) में चढ़ने तथा उतरने वाले यात्रियों के बीच उनके सामानों की टोह लेते हुए एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान युवक- विकास उर्फ विक्की राजेंद्र सिंह राजपुत (30 रा. भिलाई, जि. दुर्ग छ.ग) के पेंट के दोनों जेबों में 5 मोबाइल बैगर सीम कार्ड वाले बरामद हुए। उक्त युवक को रेसुब पोस्ट लाकर कड़ी पूछताछ की गई तो उसने 2-3 दिन पूर्व गोंदिया स्टेशन में रात्रि को सोए यात्रियों की नींद का फायदा उठाकर व अलग-अलग ट्रेन में यात्रा के दौरान मोबाइल चुराने की बात कबूल की।

Advertisement

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी का स्वास्थ्य परिक्षण करवाकर उसे आगे की कार्रवाई हेतु रेल्वे पुलिस के सुपुर्द किया गया है तथा बरामद 5 मोबाइल (कीमत 17999 रू.) के चोरी के संदर्भ में आरोपी के खिलाफ अ.क्र.95/19 के भादंवि 379 का प्रकरण दर्ज किया गया है।

.

 

 

 

 

 

 

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.