Published On : Wed, Jul 24th, 2019

सोनेगांव : पकड़ा गया मोबाईल चोर

Advertisement

नागपुर: सोनेगांव थाना अंतर्गत गाड़ी के गाड़ी के पार्ट चोरी की शिकायत पर पुलिस ने एक मोबाईल चोर प्रशील संजय जाधव(18) वसंत नगर निवासी को पकड लिया. दरअसल 3 दिसंबर 2018 को फर्यादी कृष्णकुमार सिंह(41)की गाड़ी के पार्ट घर के बाहर से चोरी गये थे.

यह गाड़ी उसके कम्पनी ने उसे दी थी. पुलिस में शिकायत करने के बाद पुलिस में जांच शुरू कर दी. चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले कई पहलुको जोडने के बाद पुलिस को चोर का पता चला और उसके घर की तलाशी लेने पर पुलिस को कुल 8 चोरी के मोबाईल मिले.

आरोपी से पुछताछ करने पर उसने कबूल किया की उसने गाड़ी के पार्ट और अनेक स्थानों से मोबाईल की चोरी की है. कार्रवाई कर पुलिस ने कुल 94,000 रुपये का माल जब्त किया है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.