Published On : Tue, Oct 7th, 2014

मूल : मनसे प्रत्याशी को वोट नहीं देंगे उन्हीं की पार्टी के लोग

Advertisement


प्रचार का बहिष्कार भी होगा

मूल (चंद्रपुर)। बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र के महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के उम्मीदवार अधि. हर्षलकुमार चिपलूणकर के प्रचार का बहिष्कार करने और उन्हें वोट भी नहीं देने का निर्णय मनसे के स्थानीय पदाधिकारियों ने लिया है.

अधि. चिपलूणकर पर आरोप है कि वे जिले और बल्लारपुर क्षेत्र के मनसे के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर रहे हैं तथा कुछ विशेष पदाधिकारियों- कार्यकर्ताओं पर ही विश्वास दिखा रहे हैं. उन पर यह भी आरोप है कि वे हाल में भाजपा से मनसे में आए अधि. सुरेश तालेवार पर कुछ ज्यादा ही भरोसा कर रहे हैं.

पोभुर्णा में हाल में हुई मनसे कार्यकर्ताओं की बैठक में अधि. चिपलूणकर और अधि. तालेवार को पार्टी से निकाल बाहर करने अथवा मूल, पोभुर्णा और बल्लारपुर तालुकों के मनसे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के त्यागपत्र लेने की मांग की गई है. इस बारे में मनसे प्रमुख राज ठाकरे और मनसे विधायक को एक ज्ञापन भेजा गया है. ज्ञापन पर मनसे के बल्लारपुर तालुकाध्यक्ष विष्णु बुजोने, पोभुर्णा तालुकाध्यक्ष अमोल ढोले, मूल तालुकाध्यक्ष अतुल गोवर्घन, शहराध्यक्ष प्रशांत जगताप, आकाश तिरुपतिवार, बल्लारपुर शहराध्यक्ष आशीष डाखोरे, मूल तालुका उपाध्यक्ष गणेश पुण्यप्रेड्डीवार, नितिन कुंकुलवार, नितेश ठीकरे, प्रशांत वालके, पराग गुंडेवार, प्रवीण बावने, नागेश्वर चौबे के हस्ताक्षर हैं.

Representational pic

Representational pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.