Published On : Wed, Mar 31st, 2021

छत्रपति शिवाजी महाराज के किलों का दर्शन करेगी मनसे टीम

Advertisement

नागपुर: छत्रपति शिवाजी महाराज के चरण स्पर्श से पावन तथा मावलों की वीरता, और स्वराज्य के इतिहास के कई महत्त्वपूर्ण घटनाओं के साक्षी हमारे राज्य के किले हैं. इनके दर्शन के लिए मंगलवार सुबह 7 बजे नागपुर के महाराष्ट्र सैनिक लोकेश कामडी के नेतृत्व में मनसे की एक टीम ने राज्य महासचिव हेमंत गडकरी व विशाल बडगे की प्रमुख उपस्थिति में अपनी यात्रा प्रारंभ की.

इस दल में ऑरेंजसीटी रायडर के चार युवक आकाश सालवे, लोकेश कामडी, अंकित कोथले और गायधने का समावेश है. चारों युवक मोटारसाइकिल से छत्रपति शिवाजी महाराज के किलों के दर्शन के लिए निकले हैं. दल ने अपनी सफर की शुरुआत रमना मारोती चौक के निकट स्थित मनसे कार्यालय से की. मनसे के राज्य महासचिव हेमंत गडकरी ने मनसे का झंडा फहराया जिसके बाद चारों युवक अपनी यात्रा पर निकल पड़े.

इस दौरान शहर अध्यक्ष विशाल बडगे, जिला अध्यक्ष सतीश कोल्हे, शहर सचिव घनश्याम निखाडे, विभाग अध्यक्ष उमेश उत्तखेडे, शशांक गिरडे, विभाग सचिव निमिष पाटणकर, अमोल राऊत आदि उपस्थित थे. मोटरसाइकिल से यात्रा कर रही यह टीम अगले 15 दिनों तक महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज से संबंधित सभी किलों का दर्शन करेगी.

इस यात्रा के माध्यम से सरकार और पुरातत्व विभाग से इन किलों की बेहतर देखभाल करने का आवाहन भी किया जाएगा. दल के मार्गदर्शक लोकेश कामडी मनसे के दक्षिण विभाग के उपाध्यक्ष हैं. इन चार युवकों को शुभकामनाएं देने के लिए मंगलवार सुबह अनेक मनसे पदाधिकारी, महाराष्ट्र नवनिर्माण सैनिक व स्थानीय नागरिक उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.