मुंबई: राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और कांग्रेस के बीच का टकराव हिंसक हो चला है। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम से विवाद के बाद मनसे कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार सुबह पार्टी मुख्यालय में तोडफ़ोड़ कर दी। छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्टेशन के पास स्थित कांग्रेस ऑफिस में शुक्रवार सुबह किये गए हमले में डंडे लेकर ऑफिस में घुसे आधा दर्जन लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की है।
राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना(मनसे) ने इस हमले को सर्जिकल स्ट्राइक बताते हुए इसकी जिम्मेदारी ली है। जिसके बाद पुलिस ने तीन मनसे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। पार्टी के नेता संदीप देशपांडे ने बाकायदा ट्वीट कर इस हमले को उनकी पार्टी द्वारा अंजाम दिए जाने की जानकारी देते हुए ईट का जवाब पत्थर से देने की बात कही।
वही दूसरी तरफ गुजरात चुनाव प्रचार में व्यस्त निरुपम ने इसे मनसे की गुंडई और कार्यकर्ताओं द्वारा की गई घटना को नपुंसकता करार दिया। निरुपम ने ट्वीट कर कहाँ पुलिस स्टेशन महज 25 मीटर दुरी पर है अगर इस घटना पर सीएम कार्रवाई नहीं करेंगे तो ज़वाब दिया जाएगा। कांग्रेस के दफ़्तर में जिस समय हमला हुआ उस दौरान वहाँ कोई मौजूद नहीं था जिस वजह से कोई हताहत नहीं हुआ।
शराब पार्टी के बाद 6.60 लाख पर हाथ साफ! #NagpurNews #Crime #Fraud...
फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट से सायाजी होटल में ठगी... #NagpurNews #FakePayment #HotelFraud #crimenews
नागपुर के कलमना और नंदनवन इलाके में दुष्कर्म की घटनाएं #NagpurNews #CrimeNews...
उर्स की भीड़ में कार पर वार! #NagpurNews #CrimeNews #Theft #CarTheft #BagLifting...
व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा... #NagpurNews #CyberFraud #WhatsAppScam #CyberCrime #InvestmentScam
ताजबाग उर्स में युवक पर पत्थरों से जानलेवा हमला #vidharbnews #nagpur #newsupdate...




