Published On : Thu, Oct 25th, 2018

नौकरी के नाम पर ढ़गबाजी करने वालो पर न करे युवा यक़ीन – एनएमआरसीएल

Advertisement

सूचना मिलने पर जानकारी की पुस्टि के लिए मेट्रो से सीधे करे संपर्क

नागपुर : नागपुर मेट्रो परियोजना में नौकरी के नाम पर ठगी का नया मामला सामने आया है। इससे पहले भी परियोजना में नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगो द्वारा जरुरतमंदो को ठगे जाने के कई मामले सामने आ चुके है। ताजा मामले में पुलिस ने प्रशांत हेड़ाऊ और उसकी पत्नी पल्लवी हेड़ाऊ को गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने मेट्रो में नौकरी लगाने के नाम पर कई बेरोजगार युवकों से लाखों रुपयों की ठगी की है।

यह मामला सामने आने के बाद मेट्रो प्रशासन ऐसे मामलों को लेकर और अधिक सज्ज हो गया है। मेट्रो के महाप्रबंधक( प्रशासन) अनिल कोकाटे के मुताबिक नागपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन अपनी ओर से ऐसे जालसाजों को रोकने के लिए कुछ नहीं कर सकता। लेकिन इस और इससे पूर्व के मामलों की गंभीरता को देखते हुए सार्वजनिक सूचना को जनता के बीच पहुँचाने का और अधिक प्रयास किया जायेगा। यह प्रयास पहले से ही किये जा रहे है।

लेकिन जैसे जैसे परियोजना का कार्य तेज गति से बढ़ रहा है। उसी तरह से जनता खास तौर से युवाओं के बीच नौकरी को लेकर मेट्रो के प्रति आकर्षण भी बढ़ रहा है। किसी भी रिक्त पद या नई नियुक्तियों के लिए नागपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा सूचना जारी की जाती है।

Advertisement

इसके अलावा मेट्रो के प्रशासनिक कार्यालय में बाकायदा एक विशेष काउंटर बनाकर आने वाले युवाओं को नौकरी के संबंध में जानकारी दी जाती है। मेट्रो में नियुक्ति के लिए निर्धारित व्यवस्था है। कोकाटे ने युवाओं से अपील की है कि भर्ती के संबंध में कोई सूचना मिलने या फिर यक़ीन करने से पहले उपलब्ध माध्यमों के मार्फ़त उसकी पुस्टि करे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.