नागपुर: भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य परिणय फुके फिर एक बार विवादों में घिर गए हैं।
नागपुर शहर भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष घनश्याम चौधरी ने विधायक फुके पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। घनश्याम चौधरी के अनुसार आज शाम मतदान ख़त्म होने के बाद वह अपनी कार से घर जा रहे थे तभी उन पर परिणय फुके ने अपने साथियों के साथ जानलेवा हमला कर दिया। घायल चौधरी का रविनगर के दांडे अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने फिलहाल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मामले की जाँच कर रही है।
उल्लेखनीय है कि चौधरी और परिणय फुके में पिछले पांच साल से विवाद चल रहा है। पांच साल पहले हुए महानगर पालिका चुनाव में चौधरी और फुके एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़े थे और उस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चौधरी निर्दलीय फुके से हार गए थे। उन्होंने फुके के निर्वाचन को चुनौती दी थी और तभी से दोनों में विवाद चल रहा है। आज पिटाई के बाद देखिए घायल चौधरी ने क्या कहा;
रामरक्षा पाठ को लेकर BJP vs Uddhav ठाकरे आमने-सामने #UddhavThackeray #BJP #RamRaksha...
Nagpur Murder Case: सुपारी किलिंग में बड़ा खुलासा #NagpurNews #MurderCase #SupariKilling #CrimeNews
संगम चॉल में हंगामा, पुलिस से हाथापाई #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #KnifeAttack #newsupdate
समृद्धि महामार्ग पर दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SamruddhiMahamarg #RoadAccident #AccidentNews #news
एक ही बैंक में खोले 14 बैंक अकाउंट #vidarbhanews #nagpur #crimenews #maharashtranews...
महिला के विरोध पर ड्राइवर का गुस्सा! #NagpurNews #Crime #PoliceAction #ViralNews #MaharashtraNews




