Published On : Sat, Sep 10th, 2016

जिले का पहला “वाई-फाई फ्री” ढाबा ग्राहकों को समर्पित

Advertisement

shaurya-family-restaurant-dhaba-1
नागपुर: नागपुर जीरो माइल से मात्र १६ किलोमीटर की दुरी पर नवनिर्मित “शौर्य फॅमिली रेस्टॉरेंट एंड ढाबा” का विधिवत उद्घाटन जिले के एकमात्र काँग्रेसी विधायक सुनील केदार के हस्ते संपन्न हुआ. यह ढाबा जिले के अन्य सभी ढाबा से अनोखा है, क्योंकि यहाँ आज के युग की सबसे प्रचलित “फ्री वाई-फाई” को ग्राहकों के लिए समर्पित किया गया है. यह पटना के युवा उधमी प्रिन्स सिंह समूह का उपक्रम है.

निसर्गमय छटा के मध्य उत्तम दर्जे व जेब पर भार न पड़ने वाले मूल्य पर एक अत्याधुनिक ढाबे का उद्धघाटन शुक्रवार ८ सितंबर २०१६ की शाम पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री केदार के हाथों किया गया. इस अवसर पर बैतूल के रंजीत सिंह, राजा पवार, पूर्व विधायक सुखदेव पानसे, रामजी सिंह, उद्योगपति शैलेन्द्र मेहता, पंकज राय, कामठी नगर परिषद् के उपाध्यक्ष व श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत सफेलकर, अखिलेश सिंह, प्रशांत सिन्हा, शशिरंजन दास,अमित तिवारी,अशोक धोटे,प्रमोद सिंह ठाकुर, प्रवीण सिंह, दिलीप महल्ले, सिनु वियनवार, बंटी पाली, मुकेश सिंह, राजू आर्य, अरुण सिंह, धनजंय सिंह, राजीव सिन्हा, विश्वजीत सिंह, शैलेश आर्य, मोहन झा, बब्बू सौंध, अरुण कुमार सिंह, प्रमोद सिंह आदि उपस्थित थे. विशेष रूप से उद्धघाटन समारोह में उपस्थित रहने के लिए बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली आदि से शुभचिंतक नागपुर पहुंचे थे.

sunil-kedar
संचालक भाई प्रमोद के अनुसार इस ढाबे की खासियत यह कि भोजन प्रेमियों को उच्च कोटी के साथ वाजिब कीमत पर विभिन्न प्रकार के भोजन का आनंद लेने की व्यवस्था की गई है. साथ ही कच्चा भोजन सामग्री लेकर आने पर मामूली शुल्क लेकर भोजन सामग्री बनाकर देने की विशेष व्यवस्था है.

shaurya

 – राजीव रंजन कुशवाहा

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.