Published On : Sat, Jul 21st, 2018

सदन में पहुंची रामदेव बाबा की दवा

Advertisement

नागपुर: विधान परिषद में स्थिति उस वक्त अजीबोगरीब हो गई जब विधायक संजय दत्त ने योग गुरु रामदेव बाबा की पतंजलि कम्पनी की एक दवा ‘पुत्रजीवक बीज’ का पैकेट सदन में पेश किया.

उन्होंने कहा कि बाबा की एक दवा बाजार में आई है जिसके बारे में दावा किया है कि उसके खाने से बच्चे पैदा होंगे. दत्त ने कहा कि राज्य में इस तरह के विज्ञापनों के खिलाफ कानून है और इस पर मंत्री गिरीश बापट तुरंत कार्रवाई करें.

उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि कोई कहता है आम खाने से पुत्र होगा तो कोई बच्चा पैदा करने की दवा बेच रहा है. उन्होंने मांग की कि सरकारी बाबा की इस दवा को पूरे राज्यभर में सभी डीलरों, विक्रेताओं के यहां से जब्त करने की कार्रवाई सरकार करे.

परमपूज्य रामदेव बाबा
दत्त की मांग पर गिरीश बापट ने कहा कि परमपूज्य रामदेव बाबा को नमन करता हूं. सदन में संजय बाबा ने बिना कोई नोटिस दिये यह मुद्दा उठाया है. रामदेव बाबा ने पूरे विश्व में योग फैलाया.

Advertisement

वे कानून का सम्मान करते हुए ही कार्य करते हैं. इस मुद्दे पर पक्ष-विपक्ष में नोकझोंक के बीच सभापति रामराजे निंबालकर ने सरकार को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया. बापट ने कहा कि, वे मामले की जांच करेंगे और अगर कानून के खिलाफ हुआ तो कार्रवाई करेंगे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.