Published On : Thu, Dec 28th, 2017

Video: केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े के बयान पर विधायक प्रकाश गजभिए ने जताई नाराजगी

Advertisement

Prakash Gajbhiye
नागपुर: केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े के सविंधान बदलने सत्ता में आए है. इस बयान के बाद सभी विपक्षी पार्टियों की ओर से हेगड़े का विरोध किया जा रहा है. देश के कई शहरों में प्रदर्शन किया जा रहा है. बुधवार शाम को कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ और नेताओ की ओर से भी हेगड़े का पुतला फूंका गया.

हेगड़े के बयान पर शहर के राष्ट्रवादी कांग्रेस के विधायक प्रकाश गजभिये ने भी अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ख़ास मंत्री हेगड़े के सविंधान बदलने का बयान काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. देश का सविंधान कभी नहीं बदल सकता. सविंधान के सरंक्षण के लिए आंबेडकरी जनता सड़क पर उतर कर विरोध करेगी. आनेवाले दिनों में सविंधान शक्ति मार्च निकालने की बात भी उन्होंने कही.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.