Published On : Mon, Aug 7th, 2017

मध्य नागपुर के विधायक ने किया हज हाउस का निरीक्षण

Advertisement


नागपुर:
हज 2017 की तैयारियों बाबत मध्य नागपुर के विधायक विकास कुंभारे सहित नगरसेवक गण संजय कुमार बालपांडे, विद्या राजेश कन्हेरे, सरला कमलेश नायक ने नागपुर हज हाउस का निरीक्षण किया । सेंट्रल तंज़ीम कमेटी के चेयरमैन हाजी अब्दुल कदीर ने विधायक को जानकारी दी कि 2011 में आनन् फानन में हज हाउस का उद्धघाटन किया गया था व इसमें अभी भी अनेक फर्निशिंग के काम होना बाकी है। विधायक विकास कुंभारे ने आश्वासन दिया कि नागपुर सुधार प्रन्यास के बचे हुए कार्यों को पूरा कराने के लिए वह प्राथमिकता देते हुए हरसंभव प्रयास करेंगे। ज्ञात हो कि नागपुर से 10 अगस्त को कुल 840 हाजियों का पहला जत्था नागपुर हाउस से रवाना होने वाला है।

10 तारिख को हज पर जाने वाले हज यात्रियों को 08 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक नागपुर हज हाउस में रिपोर्टिंग करना आवश्यक है, रिपोर्टिंग करने वाले हाजियों को 09 अगस्त को सऊदी अरब की टिकट, पासपोर्ट और वीसा मिलेगा। 10 तारिख को सुबह 11:30 के विमान से जाने वाले हाजी अपना सामान 8 घंटे पहले हज हाउस में जमा कराना होगा, जिसके लिए हज हाउस में एयर इंडिया का काउंटर लगा रहेगा।दूसरा विमान इसी दिन 14:20 को रवाना होगा। दुसरे विमान के 420 हज यात्री भी अपना सामान 8 घंटे पहले जमा करा सकते हैं। हज हाउस से हाजियों को बस द्वारा एयरपोर्ट लेजाया जाएगा।


विधायक श्री कुंभारे ने हज हाउस में चल रही तैयारियों पर संतोष जताया एवं हर साल की तरह इस साल भी मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार के पूर्ण सहयोग की प्रतिबद्धता को दोहराया। इस अवसर पर महाराष्ट्र राज्य हज समिति के तर्फे सपोर्टिंग अरेंजमेंट करने वाली संस्था सेंट्रल तंज़ीम कमेटी के अध्यक्ष हाजी अब्दुल कदीर, सचिव हाजी मोहम्मद कलाम ने विधायक विकास कुंभारे पार्षद दया शंकर तिवारी , विद्या राजेश कन्हेरे के प्रतिवर्ष सहयोग की सराहना की व प्रभाग के नए पार्षद संजय कुमार बालपांडे, सरला कमलेश नायक का भी सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा अल्पसंख्य मोर्चा के जैन समाज अध्यक्ष प्रशांत मानेकर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नागपुर महामंत्री सय्यद सादिक अली, अब्दुल रशीद दीवानजी, सय्यद मेराजुद्दीन , काशिफ नकवी, मुम्बई से आए हज कमेटी ऑफ़ इंडिया के अधिकारी साजिद खान सहित अन्य उपस्थित थे

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.