Published On : Sun, Jul 8th, 2018

क्या अधिवेशन के दौरान मानसिकता नागपुर में बस मनोरंजन तक सीमित है ?

Advertisement

नागपुर: विधान भवन की नालियों से शराब और बियर की बोतलें मिलने का मामला शांत हुआ भी नहीं था की अब माननीय विधायकों के निवास से भी शराब की बोतलें बरामद हुई है। सिविल लाइन्स स्थित विधायक निवास परिसर में बड़े पैमानें पर बरामद शराब की बोतलें ये सवाल पैदा करती है की नागपुर में होने वाला अधिवेशन महज़ मौजमस्ती का एक बहाना भर है। वैसे अधिवेशन के दौरान विधायक निवास में साफ़ सफाई के बाद शराब की बोतलें मिलना हर बार की बात है लेकिन इस बार विधान भवन की नालियों में भी ऐसा ही नजारा दिखा था।

जिससे अधिवेशन में भाग लेने राज्य भर से पहुँचने वाले लोगों की जनता के प्रति संजीदगी भरा रवैय्या उजागर होता है। शुक्रवार को ही नागपुर में मूसलाधार बारिश के चलते अधिवेशन को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। लेकिन बड़ी बात ये है की क्या भारी बारिश के बाद शहर के साथ विधान भवन परिसर में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न होने पर जाँच की माँग करने वाले नेता ये माँग भी उठाएंगे।

Gold Rate
July 17 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 41,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,30,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,16,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जिससे पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के बावजूद विधायक निवास में शराब की बोतलें कैसे आयी और किसने लायी इसका खुलासा हो सके। और क्या सरकार इस सत्र के दौरान यह तय करेगी की नागपुर में होने वाला अधिवेशन मौजमस्ती का भविष्य में पर्याय न बने इसके लिए थोड़ उपाय योजना बनायीं जाए।

वैसे नागपुर में स्थित विधायक निवास का जनप्रतिनिधि कम ही इस्तेमाल करते है। उनकी जगह उनके निजी सचिव और कार्यकर्त्ता यहाँ ठहरते है। विधायक निवास में पायी गई शराब की बोतलों पर सार्वजनिक निर्माण विभाग और विधायक निवास के अधीक्षक हेमंत वैरागड़े और सह अधीक्षक ए जी मुंदड़ा इस मामले पर अपनी जिम्मेदारी को झटकते नज़र आये।

Advertisement
Advertisement
रामरक्षा पाठ को लेकर BJP vs Uddhav ठाकरे आमने-सामने #UddhavThackeray #BJP #RamRaksha #Amravati

रामरक्षा पाठ को लेकर BJP vs Uddhav ठाकरे आमने-सामने #UddhavThackeray #BJP #RamRaksha...

Nagpur Murder Case: सुपारी किलिंग में बड़ा खुलासा #NagpurNews #MurderCase #SupariKilling #CrimeNews

Nagpur Murder Case: सुपारी किलिंग में बड़ा खुलासा #NagpurNews #MurderCase #SupariKilling #CrimeNews

संगम चॉल में हंगामा, पुलिस से हाथापाई #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #KnifeAttack #newsupdate

संगम चॉल में हंगामा, पुलिस से हाथापाई #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #KnifeAttack #newsupdate

समृद्धि महामार्ग पर दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SamruddhiMahamarg #RoadAccident #AccidentNews #news

समृद्धि महामार्ग पर दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SamruddhiMahamarg #RoadAccident #AccidentNews #news

एक ही बैंक में खोले 14 बैंक अकाउंट #vidarbhanews #nagpur #crimenews #maharashtranews #nagpurnews

एक ही बैंक में खोले 14 बैंक अकाउंट #vidarbhanews #nagpur #crimenews #maharashtranews...

महिला के विरोध पर ड्राइवर का गुस्सा! #NagpurNews #Crime #PoliceAction #ViralNews #MaharashtraNews

महिला के विरोध पर ड्राइवर का गुस्सा! #NagpurNews #Crime #PoliceAction #ViralNews #MaharashtraNews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges