Published On : Sat, Nov 8th, 2014

नागपुर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के पुनुरुजीवन के लिए केंद्र सरकार का धन्यवाद – बावनकुले

Advertisement


Vidhayak Chandrashekhar Bawankule
नागपुर।
रिझर्व्ह बैंक ने लायसेंस रद्द करने के बाद बंद पड़े नागपुर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के पुनुरुजीवन के लिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बैंक के पुनुरुजीवन की योजना के लिए विशेष पैकेज मंजुर किया जिसके लिए नरेंद्र मोदी सरकार और केंद्र सरकार की ओर फॉलोउप करने पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का धन्यवाद किया.

केंद्र सरकार के इस निर्णय से नागपुर जिले के लांखो खातेदार, किसान, शिक्षक और जिले की सहकारी संस्था को बड़ा दिलासा मिला है. बैंक के संचालक मंडल का कार्य और पूर्व में हुए आर्थिक भ्रष्टाचार से जिला सहकारी बैंक की आर्थिक स्थिति डगमगाई थी और रिझर्व्ह बैंक के मानदंड पूर्ण ना होने से इस बैंक का लायसेंस रद्द हुआ था. जिससे नागपुर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक का व्यवहार ठप्प होकर बैंक करीब बंद पड़ी थी. इस बैंक में नागपुर जिले के लांखो गरीब खातेदार, पूंजीदार, शिक्षक, सहकारी संस्था के निवेश थे. अनेक लोगों का भविष्य खतरे में आ गया था.

कामठी मौदा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र ने हजारों पूंजी धारको की सुरक्षता कर शासन की ओर बैंक पुनुरुजीवन की उपाय योजना करने की मांग की गयी थी. केंद्र शासन और राज्य शासन ने इसके लिए सामने आकर अत्यंत सकारात्मक निर्णय लिया है और सभी को संतोष प्राप्त कर दिया है. जिसके लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकार और नितिन गडकरी का अभिनंदन विधायक चंद्रशेखर बावनकुले ने किया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.