Published On : Wed, Dec 6th, 2017

यशवंत सिन्हा का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी, विधायक बच्चू कडू ने की मुलाकात

Advertisement

Yashwant Sinha and Bacchu Kadu in Akola
नागपुर/अकोला: पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी है। किसानों से सम्बंधित माँगो को लेकर सिन्हा पुलिस मुख्यालय ग्राऊंड पर ठिय्या आंदोलन पर बैठे है। बुधवार सुबह फ़ोन पर सिन्हा और राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच बातचीत हुई। इस बातचीत में सीएम के द्वारा माँगो पर सकारात्मक क़दम उठाए जाने का आश्वाशन दिए जाने की जानकारी है। सिन्हा भले ही अपने रुख पर डटे हुए हो लेकिन आज शाम तक आंदोलन आगे जारी रहेगा या ख़त्म हो जाएगा इसकी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

इसी बीच बुधवार सुबह निर्दलीय विधायक और प्रहार संस्था के अध्यक्ष बच्चू कडू ने भी आंदोलन स्थल पर जाकर यशवंत सिन्हा से मुलाकात की। कडू करीब तीन घंटा सिन्हा के साथ रहे इस दौरान दोनों के बीच किसानों की समस्याओं के मुद्दे पर बातचीत भी हुई। किसान जागरण मंच द्वारा आयोजित आंदोलन में हिस्सा ले रहे यशवंत सिन्हा को कई दलों और राजनेताओं का समर्थन प्राप्त हुआ है। शेतकरी संगठन के रविकांत तुपकर के साथ सैकड़ों की संख्या में किसान आंदोलन में डटे हुए है।

बताया जा रहा है की सीएम के साथ हुई बातचीत में सिन्हा द्वारा रखे गए मुद्दों पर सरकार ने सकारात्मक रुख दर्शाया है। मीडिया के बात करते हुए सिन्हा ने बताया की एक दो मुद्दों को लेकर सरकार से बातचीत रुकी हुई है जिस पर शाम तक स्थिति साफ़ हो जाएगी।

Gold Rate
Feb 14th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,56,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,45,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,48,400 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement