Published On : Wed, Jan 17th, 2018

विधायक बच्चू कडु को एक वर्ष की सजा

Advertisement

Bacchu Kadu
नागपुर/अमरावती: ट्रैफिक पुलिस के साथ मारपीट के एक मामले में विधायक बच्चू कडु को एक वर्ष की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही उन्हें 600 रूपए का दंड भी चुकाना पड़ेगा। अमरावती जिले के अचलपुर से निर्दलीय विधायक बच्चू कडु ने कार्यकर्ताओ के साथ बीते साल चांदुर बाजार में ट्रैफिक पुलिसकर्मी इंद्रजीत चौधरी के साथ मारपीट की थी। इसी मामले में कडु को 600 रूपए के जुर्माने के साथ 1 वर्ष की सजा सुनाई गई है।

24 मार्च 2017 को परतवाड़ा के एसटी डीपो चौक से गुजर रहे बच्चू कडु ने शाम के वक्त सड़क पर कई निजी बसों को खड़ा देखा। जिसके बाद उन्होंने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी इंद्रजीत चौधरी से नियमों की धज्जियाँ उड़ा रही बसों पर कार्रवाई के संबंध में सवाल किया। इसी दौरान कडु और उनके कार्यकर्ताओ द्वारा गालीगलौच के साथ मारपीट किये जाने का आरोप उन पर लगा था। इस मामले के बाद कडु और कार्यकर्ताओं के खिलाफ परतवाड़ा में आपराधिक मामला दर्ज हुआ था।

इस मामले पर सफाई देते हुए कडु ने मारपीट और अभद्रता होने की बात को ख़ारिज कर दिया था। उनके मुताबिक उन्होंने सिर्फ ट्रैफिक के सुचारु संचालन को लेकर सिर्फ सवाल किया था जिसके बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बेहूदा उत्तर दिया जिसके बाद सिर्फ शाब्दिक बहस हुई थी। ट्रैफिक सुचारु न होने की वजह से सड़क पर आये दिन हादसे होते रहते थे जिस पर उन्होंने सिर्फ सवाल किया। लेकिन उनके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई गई।

फैसला आने के बाद बच्चू कडु ने कहाँ उन पर एक भी व्यक्तिगत मामला दर्ज नहीं है। जनता के सवाल पर उनके खिलाफ मामला दर्ज होने का उन्हें अभिमान है। वह अदालत के फैसले का स्वागत करते है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.