Published On : Tue, Oct 16th, 2018

‘मी टू’ के आरोपों से घिरे मंत्री एमजे अकबर का युवक कांग्रेस ने फूँका पुतला

Advertisement

नागपुर: मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर के खिलाफ लगभग 15 महिला पत्रकारों ने मीटू अभियान के तहत यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं. जिसके विरोध में अकबर ने भले ही अदालत में मानहानि यातिका दायर की हो लेकिन कांग्रेस ने प्रदर्शन कर उनसे इस्तीफ़े की मांग की है.

इसी सिलसिले में अकबर के विरोध में कांग्रेस की ओर से कई जगह प्रदर्शन हुए. नागपुर के सक्करदरा इलाके में भी महाराष्ट्र प्रदेश युवक कांग्रेस ने अकबर का पुतला फूँक कर इस्तीफ़े की मांग की दोहराई.

युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कुणाल राऊत ने कहा कि इसके पहले भी कई बार भाजपा के मंत्री-विधायकों पर गंभीर आरोप लग चुके हैं. आज बेटियों को पढ़ाने और भाजपा के विधायक – मंत्रियों से बचाने की जरूरत है, क्योंकि भाजपा शासन में बेटियां सुरक्षित नहीं है.

Advertisement

इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश सचिव निलेश खोरगड़े, दक्षिण नागपुर अध्यक्ष प्रशांत धोटे, प्रदेश सचिव भूषण मरसकोल्हे, रोहित खैरवार, अजित सिंह, उपाध्यक्ष धीरज पांडे, आकाश गुजर, मंगेश शातलवार, कुणाल पुरी, सूरज थापा, अनोश नियोगी, अभिजीत पाटिल, शुभम तल्लार, स्वप्निल बावनकर, हेमंत कातुरे, विपुल गजभिये, आकाश कथल्कर, शुभम गड्डम्वार, सूरज कार्लेवार, सोपान भोयर, राहुल खरात, अतुल ढोक, भाविक महाजन, अर्पित ठाकरे, अनिकेत जैस, धीरज दगड़े, आकाश खाडे, अमन समुद्रे, आकाश काले, वैभव मंचलवार, केदार गुप्ता, आदित्य निनावे, वेदांत यावले आदी युवक कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्तिथ थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.