Published On : Mon, Jul 4th, 2022

अजनी परिसर से किशोरी लापता

Advertisement

नागपुर: अजनी पुलिस थाने के अंतर्गत रहने वाली 17 साल लड़की अचानक लापता हो गई। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे वह बिना किसी को बताए घर से निकल गई।

लड़की के काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन फिर भी वह नहीं मिली।

अंत में किसी के बहकावे में आकर भागने की आशंका जताते हुए परिजनों ने घटना की जानकारी अजनी पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है और जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।