Published On : Mon, Sep 5th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

मिश्रा WCL के नए CVO

Advertisement

नागपुर – मुकेश कुमार मिश्रा ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के मुख्य सतर्कता अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। वर्तमान में मिश्रा ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के मुख्य सतर्कता अधिकारी हैं। वे इस पद के साथ वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के सीवीओ का अतिरिक्त पदभार संभालेंगे।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार अभियांत्रिकी में स्नातक श्री मिश्रा वर्ष 2000 बैच के आईआरएसएसई (IRSSE) अधिकारी हैं। भारतीय रेलवे में उन्होंने वृहद परियोजनाओं के निर्माण एवं नियंत्रण, मशीनों के अनुरक्षण जैसी विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। पूर्व में, उन्हें भारत सरकार द्वारा हाई स्पीड टेक्नोलॉजी के प्रशिक्षण हेतु जियाओटोंग यूनिवर्सिटी, चेंगडू, चीन में नामित किया गया था।

मुकेश कुमार मिश्रा ने 01 सितम्बर, 2022 को पदभार ग्रहण करने के पश्चात आज वेकोलि मुख्यालय पहुंचकर सीएमडी मनोज कुमार एवं निदेशक गण से भेंट की। वेकोलि में पदभार ग्रहण करने पर सीएमडी, निदेशक गण तथा वरिष्ठ अधिकारी गण ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुकेश कुमार मिश्रा के सीवीओ का पदभार ग्रहण करने पर वेकोलि में हर्ष व्याप्त है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.