Published On : Mon, Jan 28th, 2019

मिसेज नमो इंडिया 2019 नागपुर की झोली में

Advertisement

मिसेज नमो इंडिया २०१९ का खिताब ऋतुजा प्रसाद के नाम, ३अन्य टाईटल भी ऋतुजा के नाम

नागपुर: नई दिल्ली में 21 जनवरी को बॉलीवुड के प्रसिद्ध प्रोडक्शन हाउस एजी फिल्म्स द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में नागपुर की ऋतुजा प्रसाद ने मिसेज नमो इंडिया सहित मिसेज ग्लोरी ऑफ महाराष्ट्र और मिसेज ग्लोरी ऑफ वेस्ट इंडिया २०१९ के ३ प्रतिष्ठित खिताब जीतकर नागपुर शहर को गौरवान्वित किया है.

ऋतुजा देश के विभिन्न हिस्सों से आई 30 उम्मीदवारों और फाइनलिस्टों में से एक थी, जिन्होंने इन खिताब के लिए इस प्रतियोगिता में भाग लिया और प्रतियोगिता के सभी ४ राउंड जीतकर मुख्य टाईटल मिसेज नमो इंडिया २०१९ का खिताब जीता. इसके साथ ही उन्हें मिसेज ग्लोरी ऑफ महाराष्ट्र और मिसेस ग्लोरी ऑफ वेस्ट इंडिया २०१९ के खिताब भी नवाजा गया. ये ऐसा पहला मौका था जब किसी एक प्रत्याशी ने एक साथ ३ टाईटल जीते.

ज्यूरी में हिंदी फिल्म जगत के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता, राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे. यह पिछले 3 महीनों में ऋतुजा द्वारा जीता गया दूसरा आयोजन था. इससे पहले पिछले साल नवंबर में उन्होंने मुंबई में आयोजित मिसेज इंडिया कॉन्टिनेंटल का खिताब जीता था. लगातार खिताब जीतने और नागपुर को गौरवान्वित करने के लिए उनके शुभचिंतकों, परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने उन्हें ढेरों बधाई दी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.