Published On : Fri, Mar 27th, 2015

धारणी : नाबालिग से दुष्कर्म

Advertisement


धुनाई के बाद दो आरोपी पुलिस के हवाले

धारणी (अमरावती)। मेलघाट में बाहर के दो युवकों ने हरिसाल के जंगल में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. क्षेत्रवासियों ने मौके पर धर दबोचकर दोनों युवकों की जमकर धुलाई कर दी. पुलिस ने आरोपी नईम शाह और मुजबिल शाह को को गिरफ्तार कर लिया है.

बाइक पर छोडऩे के बहाने ले गये जंगल
जानकारी के नुसार तलेगांव मोहना निवासी नईम शाह बशीर शाह और मुजबिल शाह, नसिर शाह ने चौराकुंड में एक नाबालिग आदिवासी बालिका को मोटर साइकिल पर बिठाकर गांव तक छोड़ देने के बहाने जंगल में ले गया. हरिसाल के वनक्षेत्र में ले जाकर इस नाबालिग युवती के साथ आरोपी नईम शाह ने दुष्कर्म किया. इस समय हरिसाल के कुछ नागरिकों ने दोनों आरोपियों का कृत्य देख लिया.

लोगों ने जमकर धुना
मौके पर पहुंचकर ग्रामवासियों ने दोनों युवकों की जमकर धुनाई कर दी. रात के अंधेरे में दोनों की धुनाई के बाद पुलिस को सूचना दी गई. सूचना पर थानेदार नंदकिशोर शेलके ने पुलिस दल को हरिसाल भेजकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. एसडीपीओ तामगाडगे स्थिती पर नजर रखे हुये है. जमादार कबले हरिसाल और चौराकुंड गांव में शांति कायम रखने के लिये प्रयास कर रहे हैं. इस मामले में नाबालिग बालिका की मां की शिकायत के अनुसार संत्रा तुड़ाई के लिये चांदूर बाजार तहसील के तलेगांव मोहना गई थी. जहां उसकी पहचान नईम शाह के साथ हुई. नईम शाह ने इस नाबालिग के साथ दो बार दुष्कर्म किया. बाद में तलेगांव मोहना से हरिसाल लौटते समय उसे अपनी मोटर साइकिल पर बिठाकर ले भागा. धारणी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और एट्रासिटी का मामला के साथ ही बाल लैंगिक अत्याचार के हत कार्रवाई की है. दोनों आरोपियों को 30 मार्च तक रिमांड मिला है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.