Published On : Mon, Jun 6th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Advertisement

नागपुर: बहला फुसलाकर एक पड़ोसी ने 10 साल की नाबालिग लड़की का यौन शोषण किया। घटना एमआईडीसी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत घटी है। पुलिस ने बच्ची के परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी प्रदीप गुलाब चौधरी (50) है। पीड़िता के मामा प्रदीप के घर किराए पर रहते हैं। वह प्रदीप के घर से थोड़ी दूरी पर रहती है। शनिवार शाम को आरोपी ने पीड़िता व उसकी मां को खाने पर घर बुलाया।

घर पास में होने के कारण पीड़िता पहले ही अपने मामा के घर आ चुकी थी। प्रदीप के घर में कोई नहीं था। पीड़िता जब उसके घर गई तब आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बारे में बताने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता ने घर जाकर घटना की सूचना दी। परिजन उसे फौरन एमआईडीसी थाने ले गए और प्रदीप के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रदीप को विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया है और आरोपी गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.