Published On : Mon, May 23rd, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

नागपुर: बस्ती में रहने वाली एक 16 साल की किशोरी के साथ आरोपी युवक ने दुष्कर्म किया। इस घटना का ज़िक्र किसी से भी करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना बेलतरोड़ी थाने के अंतर्गत घटी है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी शुभम (20) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शुभम और पीड़िता दरअसल एक ही मोहल्ले में रहते हैं। पीड़िता 10वीं कक्षा की छात्रा है। कुछ दिन पहले वह अपने अपार्टमेंट की पार्किंग में बैठी थी और अपने मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी।

इसी बीच शुभम वहां पहुंच गया। उसने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और उसका नंबर डायल कर दिया। इसके बाद दोनों में अक्सर बातें होने लगीं। शुभम ने पीड़िता को अपने प्रेम जाल में फंसाया। 18 मई की शाम को, उसने उसे मिलने के लिए बारई लेआऊट परिसर में बुलाया। उसे डीपी रोड के पास झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ जबरन सेक्स किया।

इस घटना का अपने माता-पिता या किसी अन्य परिजन से ज़िक्र करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के दो दिन बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को घटना के बारे में बताया। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शुभम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शुभम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया है उसे गिरफ्तार किया है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.