Published On : Mon, Jul 1st, 2019

नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार

Advertisement

नागपुर: क्राइम ब्रांच के यूनिट 4 ने गोपनीय जानकारी के आधार पर 1 नाबालिग सहित 3 आरोपियों को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान उनसे चोरी के 5 मामलों का खुलासा हुआ. शनिवार की दोपहर को जानकारी मिली कि चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला गारगोटी, विठोबानगर निवासी सोहेल सोनूलाल पंचेश्वर (24) जगनाड़े चौक पर एक अंडे के ठेले पर खड़ा है. खबर मिलते ही पुलिस दस्ता वहां पहुंचा और सोहेल को हिरासत में लिया. उसके पास मिली बैग की तलाशी लेने पर कपड़े, कैमरा और मोबाइल बरामद हुआ. पूछताछ में उसने नंदनवन थाना क्षेत्र में एक घर में सेंध लगाने की जानकारी दी.

पुलिस हिरासत के दौरान उसने हुड़केश्वर थाना क्षेत्र में 2 सेंधमारी की वारदातों की कबूली दी. आगे की जांच के लिए उसे हुड़केश्वर पुलिस के हवाले किया गया. गोपनीय जानकारी के आधार पर पुलिस ने शांतिनगर, कचरा गली निवासी शेख रिजवान शेख रहीम (23) को हिरासत में लिया. उसके पास पुलिस को एम.एच.31-वी.एस.9177 नंबर की बाइक मिली जो कलमना थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी. उसे कलमना पुलिस के हवाले किया गया. एक किशोर भी पुलिस के हाथ लगा. उसने इमामवाड़ा थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने की कबूली दी. आगे की जांच इमामवाड़ा पुलिस कर रही है.

तीनों से सेंधमारी की 4 और वाहन चोरी की 1 वारदात का खुलासा हुआ. डीआईजी नीलेश भरणे और एसीपी सुधीर नंदनवार के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर सत्यवान माने, एपीआई किरण चौगुले, दिलीप चंदन, पीएसआई पुरुषोत्तम मोहेकर, एएसआई रमेश उमाठे, हेड कांस्टेबल बट्टूलाल पांडेय, अजय रोड़े, देवेंद्र चव्हाण, नरसिंह दमाहे, कांस्टेबल रविंद्र राउत, प्रशांत कोड़ापे, सतीश निमजे, बबन राउत, आशीष क्षिरसागर, सचिन तुमसरे, अविनाश ठाकुर, ज्ञानेश्वर तांदुलकर, दीपक झाड़े और राजेंद्र तिवारी ने कार्रवाई को अंजाम दिया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.