Published On : Tue, Jan 11th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

पालक मंत्री नितिन राऊत ने लिया कोवैक्सीन का बूस्टर डोज

Advertisement

2,076 ने लिया बूस्टर डोज, शुरू हुआ अभियान,

नागपुर. मनपा की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार अब स्वास्थ्य कर्मचारी, फ्रंटलाइन कर्मचारी और 60 प्लस कोमोरबिड लोगों को बूस्टर डोज देने का अभियान सोमवार से शुरू किया गया.

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पहले ही दिन अलग-अलग सेंटर्स पर कुल 2,076 लोगों ने लाभ उठाया. आसीनगर जोन अंतर्गत पांचपावली सूतिका गृह में पालक मंत्री नितिन राऊत ने कोवैक्सीन का बूस्टर डोज लिया. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से सुरक्षित रखने के लिए बूस्टर डोज की आवश्यकता है.

केंद्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के अनुसार पात्र लोगों को बूस्टर डोज लेने की अपील भी उन्होंने की. महापौर दयाशंकर तिवारी, जिलाधिकारी विमला आर., अति. आयुक्त दीपककुमार मीणा, राम जोशी, संजय चिलकर, अभिजीत बाविस्कर, डॉ. विजय जोशी, डॉ. गोवर्धन नवखरे उपस्थित थे.

Advertisement

148 केंद्रों पर वैक्सीनेशन
मनपा की ओर से जहां 119 स्थायी सेंटर्स पर कोविशील्ड वैक्सीन देने की व्यवस्था की है. वहीं 29 स्थायी वैक्सीनेशन सेंटर्स पर कोवैक्सीन का डोज देने की व्यवस्था भी है. पहले ही दिन कुल 148 सेंटर्स पर बूस्टर डोज लेने वालों की कतार देखी गई. जिन लोगों ने वैक्सीन का दूसरा डोज 9 माह पूर्व लिया हों उन्हें ही बूस्टर डोज दिया जा रहा है. कोविशील्ड के लिए निर्धारित वैक्सीन सेंटर्स पर 18 प्लस आयु वर्ग के सभी लोगों को कोविशील्ड का पहला और दूसरा डोज देने की भी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. कोवैक्सीन के लिए निर्धारित 28 सेंटर्स पर बूस्टर डोज के अलावा 15 से 18 वर्ष आयु के किशोरों को पहला और दूसरा डोज देने की प्रक्रिया जा रही है.

विवि की इमारत में भी सेंटर
मनपा के इंदिरा गांधी अस्पताल में वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया गया था. जहां पर 15 से 18 वर्ष की आयु के किशोरों की भारी भीड़ होने से अस्पताल के सामने स्थित नागपुर विश्वविद्यालय के गांधीयन थॉट विभाग के सभा गृह में वैक्सीनेशन सेंटर शुरू करने का निर्णय लिया गया.

विवि की ओर से सभागृह उपलब्ध कराया गया. उल्लेखनीय है कि बूस्टर डोज के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराना जरूरी है. जबकि 15 प्लस से अधिक उम्र को वैक्सीन के लिए ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन पद्धति से पंजीयन किया जा सकता है.

Advertisement
Nagpur Protest: Protesters Sing National Anthem During Police Detention | Samvidhan Chowk | Video

Nagpur Protest: Protesters Sing National Anthem During Police Detention | Samvidhan Chowk...

nagpur student protest delhi lathi charge

nagpur student protest delhi lathi charge

प्लेट हटाने को कहा तो भड़के पड़ोसी! #NagpurNews  #CrimeNews  #LatestNews #news #Attack #newsupdate

प्लेट हटाने को कहा तो भड़के पड़ोसी! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #news #Attack...

चाकू की नोक पर लूटपाट! #NagpurNews  #CrimeNews #LatestNews #NewsUpdate #Police #KnifeAttack #Robbery

चाकू की नोक पर लूटपाट! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #NewsUpdate #Police #KnifeAttack #Robbery

लकड़गंज में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम #NagpurNews #Crime #Theft #Chor #HindiNews #newsupdate

लकड़गंज में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम #NagpurNews #Crime #Theft #Chor #HindiNews...

कन्हान में नशे की ‘काली दुकान’ पर पुलिस का छापा! #NagpurNews #Drug #NDPS #Crime #latestnews #news

कन्हान में नशे की ‘काली दुकान’ पर पुलिस का छापा! #NagpurNews #Drug...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges