Published On : Thu, Mar 14th, 2019

मिनी बस : मनपा की मंजूरी बाद मेट्रो ने की ‘डिमांड’

Advertisement

-मेट्रो स्टेशनों की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए पहल

नागपुर: मनपा ने ‘आपली बस’ के बेड़े में मिनी बसों को शामिल करने का निर्णय लिया है और इसके ४८ घंटे के भीतर ही मेट्रो प्रशासन ने मेट्रो स्टेशन से ‘कनेक्टिविटी’ बढ़ाने के लिए मनपा से इन्हीं मिनी बसों की डिमांड किए जाने की खबर है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिनों मनपा प्रशासन को मेट्रो प्रशासन ने संपर्क कर उनसे मेट्रो रेल के स्टेशनों तक निकटतम क्षेत्रों की आवाजाही के लिए ‘आपली बस’ के बेड़े में शामिल होने वाली मिनी बसों की सेवाएं देने का निवेदन किया है. इस पर प्रशासन ने तपाक से जवाब दिया कि दो दिन पूर्व ही मनपा प्रशासन ने सम्बंधित तीनों ऑपरेटरों को करार के अनुसार १५-१५ मिनी बस खरीदने के निर्देश दे चुकी है.

मेट्रो प्रशासन ने मनपा को बताया कि

Advertisement

खापरी से मुंजे चौक, सीताबर्डी तक मेट्रो रेल शुरू हुई, जहां रोज ४ फेरियां चलाई जा रही हैं. इन दिनों मेट्रो स्टेशन तक आवाजाही करने के लिए इच्छुक ऑटो का उपयोग कर रहे, एकमात्र पर्याय होने के कारण ऑटो चालक आवाजाही करने वाले से मनमानी किराया वसूल रहे हैं. यह मेट्रो रेल के स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं, इसलिए अविलंब मिनी बस सेवा की ‘कनेक्टिविटी’ मेट्रो स्टेशन तक की जाए.

याद रहे कि असक्षम परिवहन व्यवस्थापक की गुमराहपूर्ण नीति से मनपा परिवहन विभाग को कमाई का दोगुणा खर्च अर्थात नुकसान सहन करना पड़ रहा था. वजह साफ़ थी कि आज तक न करार का पालन किया गया और न ही प्रशासन को निष्पक्षता से मनपा और जनहित में सुझाव दिया गया.

जब मनपा परिवहन विभाग गर्दिश में आया और उसके उत्थान के लिए ‘नागपुर टुडे’ ने गंभीर व ठोस पहल करते हुए नफा-नुकसान से वाकिफ कराया तो मनपा प्रशासन की आँख खुली और सप्ताह भर के भीतर मिनी बस खरीदने के लिए सम्बंधित ऑपरेटरों को आदेश दिया. इससे ईंधन बचत में सहायक ५ इलेक्ट्रिक बस खरीदी हेतु आचार संहिता के बाद अविलंब ठोस पहल करने का निर्णय लिया गया. मनपा प्रशासन का निर्णय सार्वजानिक होते ही मेट्रो प्रशासन की मांग दोनों प्रशासन के लिए सकारात्मक कदम के रूप में देखी जा रही.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.