Published On : Tue, Apr 2nd, 2019

करोड़पति का मुकाबला करोड़पति से..

Advertisement

गोंदिया: राजनीति जनसेवा का नहीं, अपितू धन संपत्ति अर्जित करने का माध्यम बन गई है, एैसा आरोप समाजसेवी अन्ना हजारे ने लगाते हुए चुनाव आयोग को प्रेषित किए गए पत्र में अनुरोध किया था कि, देश की जनता को यह जानने का अधिकार होना चाहिए कि, उनके संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाला उम्मीदवार आखिरकार कितना पढ़ा-लिखा है? उसके पास कितनी चल-अचल संपत्ति मौजुद है तथा उसपर कितने अपराधिक मामले चल रहे है? कही वह दागदार तो नहीं?

चुनाव निर्वाचन आयोग ने इस दिशा में पहल करते हुए संबधित प्रत्याक्षी द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत हलफनामे को भारत निर्वाचन आयोग की बेवसाईड पर अपलोड करना प्रारंभ किया।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

भाजपा उम्मीदवार सुनील मेंढे के पास 42 करोड़ 73 लाख
2019 के लोकसभा चुनाव का शंखनाद होने के बाद गोंदिया-भंडारा संसदीय क्षेत्र से कुल 14 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे है। भाजपा-शिवसेना गठबंधन प्रत्याक्षी सुनील बाबूराव मेंढ़े (कमल) जो पेशे से ठेकेदार और बिल्डर भी है उन्होंने अपनी उम्र 50 वर्ष, शिक्षा- सिविल इंजिनियर (डिप्लोमा) बताते हुए खुद के पास कुल 42 करोड़ 73 लाख 86 हजार 922 रू. की संपत्ति होने का जिक्र किया है। इसमें अचल संपत्ति के तौर पर 39 करोड़ 16 लाख 35 हजार 500 रू. तथा चल संपत्ति के रूप में 3 करोड़ 57 लाख 51 हजार 442 रू. दर्शायी है तथा खुद पर 1 करोड़ 86 लाख 96 हजार 712 रू. का कर्जा भी उन्होंने खुद पर दर्शाया है तथा पत्नी के नाम 800 ग्राम सोना (कीमत 26 लाख रू.) व 7 लाख 50 हजार रू. के हीरे के आभूषण का उल्लेख करते खुद के पास वाहनों के रूप में 3 कार, 1 ट्रैक्टर, 1 मैक्स, 1 पिकअप वैन, 3 दुपहिया वाहन होने का जिक्र किया है तथा कोर्ट में विचाराधीन केसेस का भी उन्होेंने उल्लेख किया है।

Advertisement

हाइयर मेट्रिक नाना के पास 5 करोड़ 19 लाख
राकांपा- कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार नानाभाऊ जयराम पंचबुद्धे द्वारा दाखिल किए गए हलफनामे में खुद की उम्र 64 वर्ष बतायी गई है तथा शिक्षा हाइयर मेट्रिक दर्शाते हुए घर, जमीन, फिक्स डिपाजिट, शेयर्स, स्वामित्व अधिकार, भाड़ेदारी हक्क व अन्य हित संबंधी इत्यादी के रूप में कुल 5 करोड़ 19 लाख रू. की संपत्ति दर्शायी है। अचल संपत्ति 3 करोड़ 71 लाख 40 हजार तथा चल संपत्ति 1 करोड़ 48 लाख 20 हजार तथा खुद पर 20 लाख रूपये का कर्जा भी दिखाया है तथा वाहन के रूप से एक ट्रैक्टर, एक ट्रक तथा आभूषणों के रूप में 30 ग्राम सोना तथा पत्नी के पास 450 ग्राम के स्वर्ण आभूषण, 55 हजार रू. नगद, 520 ग्राम चांदी आभूषण तथा 3 लाख 85 हजार रूपये के मैच्युअल फंड होने का जिक्र किया है।

बसपा उम्मीदवार के पास 1 करोड़ 93 लाख की संपत्ति
बहुजन समाज पार्टी तथा सपा गठबंधन उम्मीदवार डॉ. विजया राजेश नांदुरकर ने खुद की शिक्षा बीएचएमएस (वैद्यकीय डिग्री) दर्शाते हुए 2018-19 के आयकर रिटर्न के वित्तीय वर्ष में खुद के पास 1 करोड़ 93 लाख रूपये की संपत्ति का जिक्र किया है, जिनमें अचल संपत्ति के तौर पर 1 करोड़ 75 लाख तथा चल संपत्ति के रूप में 18 लाख 38 हजार 817 रुपये साथ ही 100 ग्राम स्वर्ण आभूषण (कीमत 3 लाख रूपये) और चांदी 3 हजार रूपये की होने का जिक्र किया है तथा पति के नाम 1 करोड़ 30 लाख रूपये की संपत्ति का भी उन्होंने उल्लेख किया है।

वंचित बहुजन आघाड़ी उम्मीदवारः न कार- न करोड़ों
वंचित बहुजन आघाडी के उम्मीदवार कारू नागोजी नान्हे ने खुद की उम्र 68 वर्ष दर्शाते हुए शिक्षण बी.ए.बी.एड. का उल्लेख करते हुए खुद के पास कुल 51 लाख 55 हजार रूपये की संपत्ति होने का जिक्र किया है, जिनमें 43 लाख रूपये की अचल संपत्ति तथा 8 लाख 55 हजार 146 रूपये की चल संपत्ति और खुद पर 70 हजार रूपये का बैंक कर्ज भी दर्शाया है । पत्नी के नाम पर 2 लाख 40 हजार रूपये की चल संपत्ति और 7 लाख रूपये की अचल संपत्ति के अतिरिक्त खुद के पास 20 ग्राम सोना और एक दुपहिया वाहन होने का उल्लेख करते हुए यह साफ कर दिया है कि, उनके पास कोई भी चौपहिया वाहन अर्थात कार मौजुद नहीं है।


रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.