Published On : Wed, Jul 18th, 2018

जल्द ही सभी रेलवे स्टेशनों पर खोले जा सकते हैं दूध के आउटलेट

Advertisement

गोयल ने परिवहन मंत्री नितिन गडकरी , कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह , अमूल इंडिया और खाद्य सुरक्षा निकाय एफएसएसएएआई के प्रतिनिधियों की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक के बाद यह बात कही । बैठक में महाराष्ट्र में किसानों के आंदोलन की पृष्ठभूमि में डेयरी सेक्टर के मुद्दों और चिंताओं पर चर्चा की गई। इस आंदोलन के कारण राज्य में दूध की कमी पैदा हो गई थी।

कृषि मंत्रालय ने रेलवे स्टेशनों पर दूध उपलब्ध कराने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया। सूत्रों ने बताया कि बैठक में अमूल इंडिया के प्रतिनिधियों ने सुझाव दिया कि रेलवे डेयरी कंपनियों को स्टॉल उपलब्ध करा सकती है जहां वे अपने उत्पाद बेच सकते हैं।

गोयल ने कहा , ‘‘ रेलवे स्टेशनों पर दूध उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर जल्द काम करेगी। हम कल अन्य मंत्रालयों के साथ इस मुद्दे पर और चर्चा करने जा रहे हैं ताकि यह देखा जाए कि कैसे देश में दूध की खपत बढ़ाई जा सकती है। रेलवे को स्टेशनों पर दूध उपलब्ध कराने के लिए कृषि मंत्रालय से एक प्रस्ताव मिला है। ’’

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.