Published On : Mon, Feb 25th, 2019

मिलिट्री और पैरा मिलिट्री सैनिकों के बच्चों को सीबीएसई स्कूलों में मिलेगी सहूलियत

Advertisement

CBSE Students

नागपुर: सीबीएसई की ओर से सशस्त्र सैनिक बल, मिलिट्री और पैरा मिलिट्री के सैनिकों के बच्चों के लिए कुछ सहूलियतें दी गई हैं. जिसमें इन सैनिकों के बच्चे अगर बारहवीं और दसवीं की 2019 की परीक्षा में बैठेंगे तो वे अपने शहर के अनुसार अपने परीक्षा केंद्र बदल सकते हैं.

इसके अलावा अगर वे किसी अन्य शहर में भी सेंटर की गुजारिश करते हैं तो वे भी कर सकते हैं. अगर किसी कारणवश विद्यार्थी अगर प्रैक्टिकल एग्जाम नहीं दे पाए तो वे 10 अप्रैल को अपनी ही स्कूल में यह प्रैक्टिकल एग्जाम दे सकते हैं. साथ ही इसके वे किसी भी सब्जेक्ट में परीक्षा दे सकते हैं.

इन रियायतों के लिए सम्बंधित विद्यार्थी को एक निवेदन अपनी स्कूल में देना होगा. जिसके बाद स्कूल वह निवेदन रीजनल ऑफिस में भेजेगा और उसके बाद सीबीएसई की ओर से इस पर कार्रवाई की जाएगी. पिछले हफ्ते सीबीएसई ने सैनिकों के लिए यह नोटिफिकेशन जारी किया था.

सैनिकों के बच्चों को कई बार इन समस्याओं का सामना करना पड़ता था. जिसके कारण सीबीएसई के इस निर्णय से इन बच्चो को काफी लाभ होगा.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.