Published On : Sat, Apr 25th, 2015

अमरावती : मोर्शी व परतवाड़ा में भूकंप के झटके

Advertisement


5.5 रिक्टर स्केल तीव्रता

अमरावती। जिले मोर्शी व परतवाड़ा तहसील में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किये गये. मोर्शी, परतवाड़ा में करीबन 5.5 रिक्टर स्केल के झटके महसूस हुये. मोर्शी में भूकंप का केंद्र बिंदू पहाडी क्षेत्र स्थित पार्डी गांव रहा. जबकि परतवाड़ा के मुगलाईपुरा और सदर बाजार में यह झटके महसूस हुये. भूकंप की गति 1800 किमी आंकी गई. मोर्शी के पार्डी गांव से अप्पर वर्धा डैम की दूरी 1 किमी से भी कम होने से भूकंप से बड़े पैमाने पर जिले को क्षति पहुंचने की संभावना थी. लेकिन भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते सौभाग्यवश डैम को नुकसान नहीं पहुंचा.

मोर्शी में दो झटके
मोर्शी में भूकंप का पहला झटका 11 बजकर 32 मिनट 50 सेकंद पर महसूस किया गया. जबकि दुसरा झटका 12 बजकर 17 मीनट 20 सेकंद पर महसूस हुआ. लगभग दो-दो सेकंद तक हुए इस भूकंप की रफ्तार 1800 किमी रही. भूकंप के पहले झटके 5.1 रिक्टर स्केल व दूसरे झटके को 5.5 रिक्टर स्केल में आंका गया है.

अफरातफरी नहीं
इन भूकंप के झटकों का समय अल्प होने के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों में किसी तरह की कोई अफरातफरी नहीं मची. हालांकि यह समय सभी के कामकाज का होने के चलते सभी खेतों में व अपने-अपने कामों पर थे. आम लोगों को कंपन महसूस तो हुआ लेकिन यह कंपन भूकंप के झटके से हेै. इसका अनुमान गांववासियों को नहीं हुआ.

हो सकता था जलप्रलय
भूकंप की तीव्रता यदी थोड़ी भी अधिक होती तो इससे लगभग 1 किमी दूरी स्थित अप्पर वर्धा डैम को क्षति पहुंच सकती थी और जिले में जल प्रलय मच सकता था. लेकिन सौभाज्यवश ऐसी स्थिती नहीं बनी. इस भूकंप से किसी तरह के जानोंमाल की हानि की सूचना नहीं मिली.

Advertisement

परतवाड़ा में भी महसूस किये गये झटके
परतवाड़ा के सदर और मुगलाईपुरा इलाकों में इसी तरह के भूकंप के झटके महसूस किये गये. जिसके चलते कई लोग अपने घरों से बाहर निकल गये. इसी तरह परतवाड़ा पुलिस स्टेशन में जारी बैठक के दौरान थानेदार गिरीश बोबडे और उनके कर्मियों की भई कुर्सियां हिलने लगी और सभी को चक्कर आने लगे. इससे भूकंप का अनुभव सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने किया. झटके महसूस होने पर वह कुर्सी छोडक़र बाहर मैदान में निकला आये. यहां पर मामूली झटके महसूस किये गये परंतु यंत्रणा के अभाव में इन्हें नापा नहीं जा सका. लेकिन भूकंप से किसी भी तरह की कोई क्षति इस तहसील को नहीं पहुंची.

File Pic

File Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.