Published On : Tue, Dec 4th, 2018

मिजल – रुबेला वैक्सीन जानलेवा नहीं – राम जोशी

Advertisement

डॉक्टर उदय बोधंकर, आईएमए, डब्ल्यूएचओ और राज्य स्वास्थ्य विभाग का समर्थन

नागपुर: मनपा के अतिरिक्त आयुक्त राम जोशी और मनपा के एंबेसडर डॉक्टर उदय बोधनकर ने मिजल रुबेला टीकाकरण अभियान को सकारात्मक ठहराते हुए कहा कि यह जानलेवा टीका नहीं है. विभिन्न परिस्थितियों में कुछेक मामलों में लाभार्थियों को बुखार, दस्त,घबराहट आदि होती है, लेकिन इसकी वजह टीकाकरण नहीं है.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जोशी के अनुसार तय कार्यक्रम के तहत अबतक १२२२४१ बच्चों को वैक्सीन दिया जाना था, लेकिन १०२०६० बच्चों को दिया गया. जिसमें स्कूलों में ९२८६४ और अस्पतालों में ९१९६ बच्चों को दिया गया. अब तक १८४ स्कूलों में बच्चों को मीझल रुबेला का इंजेक्शन दिया गया.

Advertisement

कार्यक्रम के अनुसार सोमवार,बुधवार,गुरुवार,शनिवार को स्कूलों और मंगलवार,शुक्रवार को यूपीएचसी सरकारी अस्पतालों में दिया जाता है. माह भर चलने वाली इस मुहिम में सभी लाभार्थियों को इंजेक्शन दिया जाएगा. इस मुहिम को डॉक्टर उदय बोधंकर,आई एम ये, डब्ल्यू एच ओ और राज्य स्वास्थ्य विभाग का समर्थन मिलने से मनपा का मनोबल बढ़ा है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.