Published On : Tue, Jul 12th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

मिहान ने दिए अबतक 56000 नौकरियां !

Advertisement

– प्रस्तावित प्रकल्पों के पूर्ण होने के बाद लाखों को मिलेगा रोजगार

नागपुर– विपक्ष द्वारा मिहान प्रोजेक्ट पर हमेशा सवाल उठाए जाते हैं. परियोजना अभी पूरी क्षमता से शुरू नहीं हुई है। फिर भी, इस परियोजना ने अब तक कुल 56,000 लोगों को रोजगार प्रदान किया है। यह वैदर्भियों के लिए खुशी की बात है।

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

नागपुर और विदर्भ के औद्योगिक विकास के लिए लगभग 20 साल पहले मिहान परियोजना का उद्घाटन किया गया था।साथ ही अंतरराष्ट्रीय दर्जे का कार्गो हब विकसित किया जाना था। हालांकि, बाद में वैश्विक मंदी, साथ ही दो साल के कोरोना ने परियोजना में देरी के कारण कार्गो हब का विकास नहीं हुआ, लेकिन बहुतेक IT कंपनियों ने यहां शुरुआत की।

देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने पुणे के तर्ज पर नागपुर मिहान को विकसित करने का फैसला किया था। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षण संस्थानों का नेटवर्क पहले से तैयार रहा तो कई कंपनियां अपने आप आ जाएंगी और रोजगार प्रदान करेंगी। मिहान के विकास मामले में वे अनेको बार पुणे शहर का उदाहरण देते थे। इसे साकार करने के उद्देश्य से फडणवीस ने अपने कार्यकाल में यहां लॉ यूनिवर्सिटी, सिम्बायोसिस, आईआईएम, ट्रिपल आईटी आदि कॉलेज शुरू किए। साथ में मिहान प्रतिष्ठित आईटी कंपनियां हैं।

Advertisement

उल्लेखनीय यह है कि पिछले दो साल में मिहान ने 56 हजार लोगों को सीधा रोजगार दिया है। मिहान में रामदेव बाबा का फूड पार्क विकसित किया जा रहा है। टाटा का एमआरओ यहां शुरू हो गया है। यहां अंबानी का विमान के कलपुर्जे का एक प्रोजेक्ट प्रस्तावित है। सभी परियोजनाओं के समय पर शुरू हो जाने के बाद,यहाँ लाखों लोगों को रोजगार प्रदान करेगा। मिहान के कारण नागपुर शहर का तेजी से विस्तार हुआ। नतीजतन, जमीनों की कीमतें आसमान छू रही हैं। मकान किराए पर देने की दर में वृद्धि हुई है।

Advertisement
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews #newsupdate #mobile

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges