Published On : Wed, Aug 3rd, 2016

मिड डे मील का चावल स्कूल से बाहर ले जाती पकड़ाई शिक्षिका

Advertisement

Mid Day Meal Rice theft
नागपुर:
शहर में मिड डे मील योजना के तहत बच्चों को मिलने वाले चावल की चोरी के मामले लगातार उजागर हो रहे है। भिड़े गर्ल्स स्कूल की प्रायमरी शिक्षिका द्वारा मिड डे मील का चावल स्कूल से बाहर ले जाने का मामला सामने आया है। यह वाकिया बुधवार 3 अगस्त के करीब शाम 6 बजे का है। जब आरटीआई एक्शन कमिटी के अध्यक्ष शहीद शरीफ़ ने प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका संगीत भावे को स्कूल ख़त्म हो जाने के बाद स्कूल के पीछे के गेट से ऑटो क्रमांक MH 49. E. 0601 में चावल रखकर ले जा रही थी। इसी दौरान आरटीआई एक्शन कमिटी के सदस्य वहां पहुंचे और यह मामला उजागर हुआ। कमिटी ने इस मामले की शिकायत धंतोली पुलिस थाने में भी की है। शहीद शरीफ का कहना है कि जब उन्होंने चावल स्कूल से बाहर ले जाने की वजह शिक्षिका से पूछी तो उसने स्कूल की उसकी तनख़्वाह न होने की वजह बताई। वहीं स्कूल की मुख्याधापिका संध्या बोरकर द्वारा इजाजत लेकर चावल ले जाने की जानकारी दी।

मिड डे मील योजना का 7 क्विंटल चावल पकड़े जाने का मामला हालही में जरीपटका थाने में सामने आया था।

Mid Day Meal Rice theft
आज पकड़े गए चावल की जानकारी आरटीआई एक्शन कमिटी ने शिक्षा विभाग को भी दी है। शहर में मिड डे मील योजना का अनाज स्कूल से बाहर पकड़े जाने के मामले आये दिन सामने आते रहते है। जबकि इस योजना के नियम में ही योजना की निगरानी के लिए एक समिति गठित करने का आदेश जिलाधिकारी को है। इसके बावजूद शहर में वर्ष 2014 के बाद इस कमिटी का गठन ही नहीं किया गया है। योजना के अनाज की लगातार हो रही चोरी और निगरानी के लिए इस कमिटी का गठन करने की मांग शहीद शरीफ ने की है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.