Published On : Thu, Nov 24th, 2016

जिलाधिकारी कार्यालय में लगे माइक्रो एटीएम का जनता को फायदा

Advertisement

collectorनागपुर – जनता को राहत दिलाने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में लगाये गये माइक्रो एटीएम का दो दिन के भीतर करीब 75 हजार लोगो ने इस्तेमाल किया।

इस एटीएम से दो दिनों के भीतर जनता ने करीब डेढ़ लाख रूपए निकाले। केंद्र सरकार द्वारा 500 और 1000 की नोट के चलन पर रोक लगाने के बाद एटीएम से पैसे निकालने के लिए जनता उमड़ पड़ी थी। अचानक हुए इस फैसले का भारी असर जनता पर हुआ और एटीएम में पैसे निकालने वालो की लंबी लंबी लाइन लग गयी। पैसे निकालने के लिए लाइन में लगी जनता को भारी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा।

जिसे देखते हुए जिलाधिकारी सचिन कुर्वे से शहर भर में माइक्रो एटीएम शुरू करने का प्रयास किया। जिलाधिकारी कार्यालय में भी एक्सिस बैंक की मदत से एटीएम मशीन लगायी गयी। जिसका करीब 75 हजार लोगो ने फायदा लिया। डिमोनिटाइजेशन के बाद जनता को हुई तकलीफ में थोड़ी राहत यह माइक्रो एटीएम दिल रहे है।

जिलाधिकारी कार्यालय में लगाये गये एटीएम ने भी लोगो को राहत दी। अगर माइक्रो एटीएम की संकल्पना को विस्तार देकर प्रशाषन और बैंक अपना सहयोग दे तो आगामी दिनों में पैसे हासिल करने की तकलीफ से शहर की जनता को बड़ी राहत मिल सकती है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.