Published On : Tue, Jun 19th, 2018

एसबीआई के एटीएम में चूहों ने कुतर डाले 12 लाख के नोट!

Advertisement

नई दिल्ली: देश में पहले एटीएम के कैश की कमी खत्म होने का नाम नहीं ले रही वहीं असम के तिनसुकिया में चौंकाने वाला मामला सामने अाया है जहां एक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) के एटीएम में चूहों ने 10 या 20 हजार रुपए नहीं, बल्कि पूरे 12 लाख रुपए के नोट कुतर डाले। इस पूरी घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

इस घटना का खुलासा उस समय हुअा जब जब कर्मचारी बंद मशीन को ठीक करने पहुंचे। बैंक का कहना है कि चूहों ने 12.38 लाख रुपए के नोट नष्ट कर दिए हैं। गुवाहाटी की एक फाइनैंशल कंपनी एफआईएस: गलोबल बिजनस सल्यूशन इस एटीएम की देख-रेख और इसमें कैश डिपॉजिट का काम करती है। कंपनी के मुताबिक 19 मई को एटीएम में 29 लाख रुपये जमा किए गए थे।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 19 मई को ही एटीएम ने काम करना बंद कर दिया। मीडिया से बातचीत में एक बैंक अधिकारी ने बताया कि करीब 17 लाख की करंसी को नुकसान होने से बचा लिया गया है। हालांकि एटीएम के अंदर नोटों के नष्ट होने की असल वजह चूहे हैं या कुछ और यह इस बात की अभी पता नहीं चल पाया है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस अब मामलें की जांच में जुटी हुई है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.