Published On : Fri, May 12th, 2017

एमएचटी-सीईटी परीक्षा हुई संपन्न, विद्यार्थियों के साथ आए पालकों के लिए बैठक तक की नहीं की गई व्यवस्था

Advertisement
Neet Exam

File Pic


नागपुर:
 राज्य सामायिक प्रवेश परीक्षा की ओर से इंजीनियरिंग, तंत्रज्ञान,औषधिनिर्माणशास्त्र के लिए गुरुवार को एमएचटी-सीईटी परीक्षा सम्पन्न हुई. बारहवीं के बाद पहली बार एक महत्वपूर्ण परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए विद्यार्थियों में बेचैनी साफ देखी गई.

पहला पेपर गणित का और दूसरा पदार्थ विज्ञान व रसायनशास्त्र फिर जीव विज्ञान का पेपर लिया गया.

विद्यार्थी जब परीक्षा केन्द्रो पर पहुंचे तो केंद्र में अलग अलग परीक्षा लिए जाने से वे परेशान रहे. जीवशास्त्र ग्रुप लेकर परीक्षा में बैठनेवाले विद्यार्थियों को अलग तो गणित, पदार्थ विज्ञान, रसायनशास्त्र के विद्यार्थियों को अलग परीक्षा केंद्र दिए गए थे. जिसके कारण विद्यार्थियों के साथ ही उनके अभिभावकों को भी परेशान होन पड़ा. कई जगहों पर केन्द्र के बाहर बैठने की सुविधा नहीं होने की वजह से भी अभिभावकों को तपती गर्मी में पेड़ो के नीचे या आसपास की दुकानों का सहारा लेना पड़ा.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.