Published On : Sat, Jan 28th, 2017

मा गो वैद्य शिवसेना पर उखड़े

Advertisement

MG Vaidya
नागपुर
: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रवक्ता मा गो वैद्य शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के उस वक्तव्य से खफा हैं, जिसमें श्री ठाकरे ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी से युति बेमानी है। मा गो वैद्य ने उद्धव ठाकरे से पूछा है कि उन्हें भाजपा-शिवसेना की युति का बेमानी होना क्या सत्ता में पहुँचने के बाद याद आया है? उन्होंने 25 साल की युति न तोड़ने की गुजारिश भाजपा और शिवसेना के पदाधिकारियों से से की है तथा फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह करते हुए कहा है कि इन दोनों दलों के अलग-अलग चुनाव लड़ने का फायदा कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस को मिल जाएगा।

राज्य की सरकार अस्थिर होगी
मा गो वैद्य ने कहा कि यदि भाजपा-सेना की युति टूटी और शिवसेना ने सरकार से समर्थन वापस लेने का मन बनाया तो महाराष्ट्र की देवेन्द्र फड़णवीस सरकार अस्थिर होगी। हालाँकि श्री वैद्य इस उम्मीद में दिखे कि हो सकता है राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के समर्थन से सरकार सत्ता में बनी रह जाए, लेकिन इससे स्थानीय निकाय के चुनावों पर भी खास फर्क पड़ेगा।

क्या मध्यावधि चुनाव होंगे?
मा गो वैद्य ने कहा कि यदि शिवसेना के समर्थन वापसी के बाद राकांपा राज्य की भाजपा सरकार को समर्थन की पेशकश करती है तो भाजपा नेतृत्व उनकी पेशकश पर क्या प्रतिक्रिया देती है, इस पर मध्यावधि चुनाव की स्थिति निर्भर करेगी। उन्होंने इस बात पर चिंता भी जाहिर की कि युति तोड़ने की घोषणा के बाद से दोनों ही दल एक-दूसरे पर कीचड़ उड़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें शिवसेना द्वारा इस मामले में लिए जाने वाले फैसले का इंतजार है।

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

नागपुर के बार के बाहर मिर्च पाउडर डालकर युवक पर चाकू से हमला! #NagpurNews #Crime #CrimeNews #news

नागपुर के बार के बाहर मिर्च पाउडर डालकर युवक पर चाकू से...

हुडकेश्वर में चोरों का पर्दाफाश! 10 घरफोड़ियां सुलझीं #NagpurNews #NagpurCrime #Hudkeshwar #CCTV

हुडकेश्वर में चोरों का पर्दाफाश! 10 घरफोड़ियां सुलझीं #NagpurNews #NagpurCrime #Hudkeshwar #CCTV

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges