Published On : Mon, Sep 16th, 2019

छत्रपती चौक के मेट्रो पिलर पर आकर्षक कलाकृतीयां कर रही है नागरिकों को आकर्षित

Advertisement

नागपुर: राष्ट्रीय महामार्ग स्थित छत्रपती नगर चौक पर मेट्रो रेल लाईन के पिलरो का निर्माण किया गया है. कलाकृतीयों से ओतप्रोत पिलर चौराहे के आकर्षण का केंद्र बने हुए है. राह चलते लोगो को पिलर बरबस ही आकर्षित करते है. नागपुर मेट्रो परियोजना के अंतर्गत महा मेट्रो द्वारा अल्प अवधी मे किए गए निर्माण कार्यो को लेकर नागरीको मे मेट्रो कि कार्यप्रणाली को लेकर जहा विश्वास बढता जा रहा है, वही दुसरी ओर शहर को सुंदर बनता देख नागरीको के मन मे शहर के प्रति गौरव भी बढता जा रहा है. छत्रपती चौक के पिलरो पर बनाई गई कलाकृतीया जहां दर्शनीय बनी हुई,वही दुसरी ओर कदम-कदम बढाकर उंचाईयो को छुने कि प्रेरणा देती है.

कलाकृतीयो के निर्माण मे लोहे का उपयोग किया गया है, पिलर पर रस्सीयो जैसा जाल, बनाया गया है, जिसमे 18 व्यक्ती एक पंक्ती से बारी-बारी उंचाईयो कि ओर बढते दिखाई देते है. महानगर के अनुभवी 40 कलाकारो ने इस कलाकृती को अंजाम दिया है. पिलर का 495 वर्ग फुट क्षेत्र है, पिलर के चारो ओर कलाकृतीया एक जैसी दिखाई देती है. ट्राफिक सिग्नल पर सिग्नल का इंतजार करने वाले वाहन चालक, एकटक इन कलाकृतीयो को निहारते रहते है.

2 महीने मे 1 किलो मीटर का निर्माण
महा मेट्रो ने नागपूर परियोजना के निर्माण कार्य की शुरुवात के दौरान निर्धारित अवधी मे कार्य पुरा करने के जिस संकल्प को लेकर 24 घंटे कार्य किया गया उस पर एक नजर दौडाई जाए तो, इस बात का ब्योरा मिलता है कि 50 माह कि अवधी मे 25 किमी की लाईन का निर्माण करने के साथ ही यात्री सुविधाओ के विविध कार्य महा मेट्रो द्वारा करने मे सफलता मिली. महा मेट्रो की ओर से निरंतर चारो दिशाओ मे गुणवत पूर्ण कार्य किए जा रहे है. एकजूटता से हो रहे कार्यो का एक छोटासा प्रतिबिंब छत्रपती चौक के पिलरो पर कलाकृतीयो के माध्यम से दर्शाया गया है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.