Published On : Mon, Nov 25th, 2019

सीताबर्डी इंन्टरचेंज से खापरी स्टेशन तक 80 किलोमीटर की रफ़्तार से दौड़ेगी मेट्रो

Advertisement

नागपूर- महामेट्रो की ओर से वर्धा मार्ग रिच-1 (सीताबर्डी इंन्टरचेंज से खापरी) के मेट्रो यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो ट्रेन 15-15 मिनट में चलाने का निर्णय लिया हैं. शीघ्र ही यह सेवा प्रारंभ कर दी जाएगी. इसके साथ ही इस मार्ग पर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मेट्रो ट्रेने चलाने का निर्णय लिया गया हैं. नागरिकों द्वारा की गई मांग के अनुरूप यह निर्णय मेट्रो यात्रियों के हित में लिया गया हैं. पिछले कुछ दिनों से नागरिकों द्वारा मेट्रेा की रफ्तार बढ़ाने और 15-15 मिनिट में मेट्रो रेलसेवा शुरु करने की मांग की जा रहीं थी.

महा मेट्रो ने जारी समय सारणी के अनुसार सीताबर्डी इंटरचेंज से सुबह 8 बजे और रात 8 बजे खापरी मेट्रो स्टेशन के लिये प्रस्थान करेगी. उसी तरह खापरी मेट्रो स्टेशन से सुबह 8 बजे और शाम 8.30 बजे सीताबर्डी इंटरचेंज के लिये प्रस्थान करेगी. दोनो स्टेशनो के बीच कुल 100 बार मेट्रो ट्रेन चलेगी. मेट्रो रेल की रफ्तार बढ़ाने संबंधी सभी आवष्यक जांच-पडताल पुर्ण हो चुकी हैं.

आर.डी.एस.ओ. (रेल्वे बोर्ड रिसर्च डिझाईन एण्ड स्टॅडर्स ऑर्गनायझेशन तथा मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (सी.एम.आर.एस.) की ओर से सभी प्रकार की तकनीकी जांच-पड़ताल पूरी करने के बाद मंजुरी प्रधान की गई. मंजुरी मिलते ही यात्रियों के हित में यह निर्णय लिया गया हैं.

सीताबर्डी इंन्टरचेंज से खापरी तक यात्रियों को सफर करने में केवल 25 मिनट का समय लगेगा. यात्रियों की दृष्टि से जो आवश्यक है वह निर्णय लिया गया है. वर्धा मार्ग पर मिहान तथा स्कुल, काॅलेजों की संख्या अधिक हैं रोजाना इस मार्ग पर विविध कंपनीयों में काम करने वाले नौकरीपेशा और नागरिकों का आवगमन जारी रहता हैं.

Advertisement

कम समय में अब यात्री सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा मेट्रो में कर सकेंगे. सीताबर्डी से खापरी के बीच मेट्रो ट्रेनों का संचालन कम्युनिकेशन – बेस्ड ट्रेन कंन्ट्रोल सिस्टम से किया जायेगा. अंतरराश्ट्रीय दर्जे की आधुनिक मेट्रो रेल सेवा का लाभ यात्रियों को उपलब्ध होंगा. वर्धा मार्ग के स्टेषनों पर सभी वर्ग के यात्रियों के सुविधा के लिये व्यवस्था उपलब्ध कराई गई हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.