Published On : Tue, Feb 11th, 2020

मेट्रो स्टेशन परिसर एक्स्पो के लिए है उपयुक्त

Advertisement

मॅरेथॉन के दिन सुबह से दौडेगी मेट्रो

नागपुर– महा मेट्रो नागपुर द्वारा अँक्वा और ऑरेंज लाईन पर यात्री सेवा शुरू होने से बडे पैमाने पर शहरवासी इसका उपयोग कर रहे है .नगरवासियों के अच्छे प्रतिसाद को देखते हुए, यात्री सेवा किस तरह ज्यादा से ज्यादा बढाई जा सके इस दिशा मे महा मेट्रो द्वारा विभिन्न प्रयास शुरू किए गए है . इसी अंतर्गत महा मेट्रो द्वारा मिहान मॅरेथॉन का आयोजन 16 फरवरी (रविवार) को मिहान परिसर से किया गया है.

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मॅरेथॉन मे शामील होने वाले प्रतियोगी को मिहान परिसर मे आने और जाने के लिए महा मेट्रो कि ओर से सुबह 5.45 और 6.00 बजे सीताबर्डी इंटरचेंज से खापरी मेट्रो स्टेशन तक यात्री सेवा उपलब्ध रहेगी. ऑरेंज लाईन मार्ग पर (वर्धा मार्ग) यात्री सेवा सीताबर्डी, जयप्रकाश नगर, एयरपोर्ट, एयरपोर्ट साउथ, न्यू एयरपोर्ट से यात्रा कर सकेगे. सीताबर्डी व जय प्रकाश नगर मेट्रो स्टेशन से खापरी मेट्रो स्टेशन यात्रा दर 20 रु. है एयरपोर्ट, एयरपोर्ट साउथ, न्यू एयरपोर्ट से खापरी मेट्रो स्टेशन का यात्रा दर 10 रु. है .

एक ओर मॅरेथॉन का आयोजन हो रह है, वही दुसरी ओर महा मेट्रो एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक उपक्रम लागू कर रहा है . इसके अंतर्गत इन दोनो मार्ग के स्टेशन पर उपलब्ध जगह का प्रायोगिक तौर पर व्यावसायिक उपयोग के लिए यह उपक्रम हाथ मे लिया गया है . महा मेट्रो के स्टेशन परिसर मे काफी जगह व्यावसायिक उपयोग के लिए उपलब्ध है. नगरवासियों को इसका लाभ मिले इसके लिए स्टेशन कि नॉन-पेड जगह का उपयोग करने का आवाहन महा मेट्रो कि ओर से किया गया है.

Advertisement

इसी के अंतर्गत विविध उपक्रम जैसे प्रदर्शन, एक्स्पो का आयोजन किया जा सकता है. यात्रीयों कि सुविधा और सुरक्षा कि दृष्टी से मेट्रो स्टेशन पर व्यवस्था कि गई है . वर्धा और हिंगना मार्ग के यातायात को देखते हुए महा मेट्रो के स्टेशनों का व्यावसायिक महत्व भी बढ गया है. व्यावसायिक दृष्टी से उपलब्ध जगह का उपयोग सभी के लिए सुविधाजनक होगा. मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग की सुविधा होने से यात्रीयों के लिए भी यह काफी सुविधाजनक है. इसी वजह से स्टेशन का व्यावसायिक महत्व भी अधिक बढ गया है.

इन सभी बातो का विचार करते हुए मेट्रो स्टेशन कि जगह पर प्रदर्शनी जैसे उपक्रम आसानी से आयोजित किए जा सकते है . महा मेट्रो के ऑरेंज और अँक्वा लाईन पर रोजाना 5 हजार से 10 हजार यात्री सफर करते है जबकी रविवार और छुटी के दिन यह आकडा 20 हजार से अधिक हो जाता है. मेट्रो स्टेशन पर ऐसे उपक्रम लागू करने के लिए नगरवासियों से आवाहन महा मेट्रो कि ओर से किया जा रहा है. ऑरेंज और अँक्वा इन दोनो मार्ग पर बढते प्रतिसाद को देखते हुए महा मेट्रो कि ओर से रायडरशिप, या यात्री सेवा अधिक बढाने के लिए विविध उपाय किए जा रहे है . इसी के अंतर्गत यह संकल्पना महा मेट्रो द्वारा प्रस्तुत की गई है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.